
प्रतापगढ़। Hanuman Janmotsav: प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर स्थित ट्रेजरी चौराहे हनुमान मंदिर पर जे के चेरेटेबुल ट्रस्ट के ट्रस्टी उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता विनोद पांडेय द्वारा सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़ें- Hanuman Jayanti: चिलबिला हनुमान मंदिर में गूंजा जय श्री राम, सुंदरकांड के साथ काटा केक
इस मौके पर भारी संख्या में पहुंचे हैं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ विशाल भंडारा शाम तक अनवरत चलता रहा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत पूजा-अर्चना और हवन कर सुख समृद्धि की कामना की गई। आयोजित कार्यक्रम के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय का माहौल रहा।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: डंगरी शिव मंदिर से भदौसी संपर्क मार्ग का भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य






Users Today : 96

