
Education Loan: अब छात्रों के लिए एजुकेशन लोन लेना पहले की तुलना में आसान हो जाएगा। शिक्षा मंत्रालय इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए लगातार तैयारी कर रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, शिक्षा मंत्रालय शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए शैक्षिक ऋण जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की तैयारी कर रहा है। पोर्टल को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना मंत्रालय द्वारा अपडेट किया गया है। इस पोस्ट में आगे लिखा गया है इससे छात्रों के लिए आवेदन करना आसान हो जाएगा। व्यवस्था के विस्तार को देखते हुए न केवल बड़े बैंक, बल्कि निजी बैंक भी इसके अधिकार क्षेत्र में रखा गया है।
इसे भी पढ़ें-Bank Jobs 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भरे जाएंगे मैनेजर के पद, आज ही कर दें अप्लाई
निजी बैंक भी आये दायरे में
दरअसल, यह पोर्टल प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के लिए मंत्रालय द्वारा अपडेट किया गया है। इसके अलावा, बड़े बैंकों के साथ-साथ निजी बैकों को इस दायरे में रखा गया है। शिक्षा मंत्रालय के इस कदम से एजुकेशन लों लेना पहले की अपेक्षा काफी आसान हो जायेगा। शिक्षा मंत्रालय शिक्षा को आसान बनाने के लिए शिक्षा ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने की तैयारी कर रहा है। यह पोर्टल प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना मंत्रालय द्वारा अद्यतन किया गया है। इससे छात्रों को आवेदन करने में आसानी होगी। योजना के विस्तार के कारण… pic.twitter.com/5c6HQKkNAZ
क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत 7.5 लाख रुपये तक का लोन लेने वाले छात्रों को बकाया राशि की 75 प्रतिशत लोन गारंटी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये तक है और जो किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति या ब्याज सब्सिडी के लिए पात्र नहीं हैं, उन्हें अधिस्थगन अवधि के दौरान 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें-UP Police: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, इस लिंक से करें चेक









Users Today : 16

