
-
पजामा पार्टी का आयोजन किया गया
अम्बिकापुर। Pajama Party: श्री साई बाबा स्कूल सरगंवा अम्बिकापुर प्रागंण में आज 17 अप्रैल को पजामा पार्टी का आयोजन किया गया। पजामा पार्टी का नाम सुनते ही बच्चों के मन में एक बिजली सी दौड़ जाती है, अतः बच्चे ख़ुशी से नाचने लगते हैं और बहुत ही हर्ष के साथ बच्चों ने स्कूल में आगमन किया। सर्वप्रथम बच्चों का स्कूल में आने के तुरंत बाद उनका रजिस्ट्रेशन किया गया। उसके बाद बच्चे अपने-अपने अभिभावक के साथ सेल्फी पॉइंट पर जाकर फोटो खिंचवाए। अभिभावकों से बच्चों को लेकर उन्हें उनके कमरो तक छोड़ा गया। वहां से बच्चे अपने परिधान बदलकर पजामा पार्टी में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें- National Workshop: शोध से बदलती है समाज की दशा और दिशा – डॉ. आर.एन
बच्चों ने लिया स्वीमिंग का मजा
बच्चों का स्वागत तरबूज शरबत से किया गया। शाम 04.30 बजे तैयार करके स्विमिंग पूल के लिए कमोदा विहार ले जाया गया। बच्चों ने पानी में खूब मस्ती की एवं बच्चों को वहीं पर नाश्ता प्रदान किया गया। बच्चों को स्कूल वापस आने के बाद पुराने मोजे से पोपट शो कराया गया। बच्चों ने भी कठपुतली बनाई एवं कठपुतली नृत्य का मजा लिया। बच्चों ने मोजे की सहायता से राम, सीता,चीज, कौआ, कठपुतली भी बनाना सिखाया गया। बच्चों के द्वारा कछुआ और खरगोश, रामयाण, लोमडी एवं अंगूर, बोब मम की कहानी प्रस्तुति दी गई। उसके बाद उन्हे स्वादिष्ट भोजन दिया गया तथा स्टार गेजिंग किया और अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
बच्चों ने बांटे अनुभव
बच्चों को सुबह 5 बजे उठाकर उन्हे सूर्योदय दिखाया गया एवं उसके बाद उन्हें व्यायाम करा कर सुबह दुध और बिस्कुट दिया गया बच्चों ने विद्यालय में अपना अनुभव बांटे तथा लिखकर प्रस्तुत किया एवं घर की ओर रवानगी हुए और इसी के साथ पजामा पार्टी की समाप्ति हुई। पजामा पार्टी को सफल बनाने में श्री साई शिक्षण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले एवं सचिव अजय कुमार इंगोले और श्री साई शिक्षण समिति के संयुक्त सचिव अल्का इंगोले एवं सह प्रबंधक यशा इंगोले, स्कूल की प्राचार्या प्राची गोयल का योगदान रहा।
इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकाओं का भी विशेष योगदान रहा, जिसमें महत्तवपूर्ण भूमिका भानू शंकर झा, दीप्ति सिन्हा, रजनी तिवारी, आयुषी सिंह, दीक्षा कुजूर, रूहिल सिन्हा, निहारिका लाल, सारिका गुप्ता, स्वाति सिंह, रागिनी कुमारी, प्रिया गुप्ता, राहुल सोनकर, उद्देश मंडल, श्यामा कशिश, आर्या शंकर झा, पूजा गुप्ता एवं स्कूल की दीदी लोग का भी योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें- Training Programs: अलग हैं आज के विद्यार्थी जीवन की चुनौतियां, समस्याओं के समाधान में सहयोगी बनें: विशाल









Users Today : 24

