Home » शिक्षा » Rajasthan Board RBSE 5th Result Out: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं कक्षा का रिजल्ट, इतने % बच्चे हुए पास

Rajasthan Board RBSE 5th Result Out: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं कक्षा का रिजल्ट, इतने % बच्चे हुए पास

News Portal Development Companies In India
Rajasthan Board RBSE 5th Result Out

राजस्थान। Rajasthan Board RBSE 5th Result Out: आज 30 मई को दोपहर 12:30 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 5वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर रिजल्ट आउट होने की जानकारी दी। परिणाम की घोषणा शिक्षा संकुल जयपुर से की गई। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in पर एक Direct Link के साथ एक्टिव हो चुका है। अभ्यर्थी अपना रोल नबंर डालकर नतीजे देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- UPSC Prelims 2025: पोस्टपोन हो सकती है UPSC प्रीलिम्स परीक्षा? जल्द आ जायेगा कन्फर्मेशन

डाउन हुई बेवसाइट

Rajasthan Board RBSE 5th Result Out

रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थियों ने बेवसाइट ओपन करनी शुरू कर दी। नतीजतन बेवसाइट कुछ देर के लिए डाउन हो गई, जिससे अभ्यर्थियों और अभिभावकों को परिणाम देखने में कुछ दिक्कत महसूस हुई। इस साल राजस्थान बोर्ड के कक्षा 5 की परीक्षाएं राज्य में 18,598 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थीं। इस साल परीक्षा में 13 लाख 23 हजार 190 स्टूडेंट्स बैठे थे, जिनमें से 12 लाख 96 हजार 495 पास हुए। इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत में इजाफा हुआ है। इस साल कक्षा 5 में 97.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जबकि पिछले साल ये संख्या 97.06 प्रतिशत थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के रिजल्ट को एक्सेस करने और डाउनलोड करने के लिए लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड  द्वारा दिए गये प्रवेश पत्र में अंकित रोल नंबर, जिले का नाम जहां से छात्र ने एक्जाम दिया था, कक्षा 5वीं आरबीएसई आवेदन संख्या और स्कूल एनआईसी-एसडी कोड/पीएसपी कोड का इस्तेमाल करना होगा।

बता दें कि, इस साल परीक्षा परिणाम 30 मई को जारी किया गया जबकि पिछले साल 29 मई को जारी हुआ था। 2024 में 5वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से 4 मई के बीच संपन्न हुई थी, लेकिन इस साल 7 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच ही परीक्षा संपन्न करा दी गई थी। पिछले वर्ष लगभग 14 लाख बच्चों ने राजस्थान बोर्ड की 5वीं परीक्षा दी, जिसमें से 13.93 लाख छात्र सफल हुए। इस परीक्षा में पास होने वाले छात्रों में 97.23% लड़कियां थीं, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 96.89% रहा था।

ये है पिछले चार सालों का उत्तीर्ण प्रतिशत
  • 2025: 97.47 फीसदी
  • 2024: 97.06 प्रतिशत
  • 2023: 97.30 फीसदी
  • 2022: 93.80 प्रतिशत

आपको बता दें कि, आरबीएसई ने पिछले साल कक्षा 5 परिणाम के टॉपर्स के नामों का ऐलान नहीं किया था, लेकिन इस बार छात्रों और अभिभावकों को टॉपर्स की लिस्ट का इंतजार है। बोर्ड की वेबसाइट डाउन होने पर छात्र आरबीएसई शाला दर्पण पर पांचवीं के नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को ये स्टेप फालो करने होंगे।

  • सबसे पहले होमपेज पर जाएं
  • अब आरबीएसई कक्षा 5वीं परिणाम 2025” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  •  यहां  जरूरी जानकारी अंकित करें जैसे कि…
  • -जिला का नाम
  • -रोल नंबर
  •  अब “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दें।
  •  सबमिट होते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा। भविष्य  के लिए  मार्कशीट डाउनलोड पर प्रिंट निकालें और अपने पास रख लें।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आधिकारिक वेबसाइट डाउन होने पर पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं।

Rajasthan Board RBSE 5th Result Out

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 5वीं के रिजल्ट में सबसे टॉप पर सीकर जिला था। इसके बाद दौसा, अलवर, अजमेर और नागौर थे। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को मार्क्स प्रतिशत के हिसाब से ग्रेडिंग दी जायेगी। कितने प्रतिशत मार्क्स पर कौन सा ग्रेड मिलता है यहां देखिए।

  • 81 से 100% बीच अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को A ग्रेड मिलता है।
  • 61 से 80% वाले छात्रों को B ग्रेड मिलता है।
  • 41 से 60% वाले स्टूडेंट्स को  C ग्रेड मिलता है।
  • 33 से 40% वाले बच्चों को  D ग्रेड मिलता है।
  • 33 प्रतिशत से नीचे वालों को E ग्रेड मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें- CBSE Admit Card 2025: इस डेट से शुरू होगी परीक्षा, जारी हुए एडमिट कार्ड

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?