Home » शिक्षा » World Environment Day 2025: जैव विविधता के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

World Environment Day 2025: जैव विविधता के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

[the_ad id="14540"]
World Environment Day 2025
  • पौधरोपण कर साई कॉलेज में मनाया पर्यावरण दिवस

अम्बिकापुर। World Environment Day 2025: पृथ्वी की जैव विविधता के साथ पर्यावरण को बचाये रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमें अगली पीढ़ी को बेहतर जीवन सौंपना है, जो अच्छे पर्यावरण से ही सम्भव है। यह बातें गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अर्णब बनर्जी ने कही। उन्होंने इंडिंग प्लास्टिक पाल्यूशन इश्यू एंड चैलेंजेस विषय पर सम्बोधित करते हुए कहा, हवा, पानी, मृदा प्रत्येक स्तर पर प्रदूषण बढ़ा है। समाज और जीवन के लिये पर्यावरण का सुरक्षित होना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें- Sai College: फोरेंसिक जांच में सामने आते हैं अपराध के सही साक्ष्य- आर.के. पैंकरा

विकास के लिए संसाधन आवश्यक 

World Environment Day 2025

इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा, संसाधनों का उपयोग होता रहेगा। विकास के लिए संसाधन आवश्यक है, लेकिन जीवन के संधारित विकास होना चाहिए। सेमिनार के कोआर्डीनेटर डॉ. श्रीराम बघेल ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता से अवगत कराते हुए विषर्य प्रवर्तन किया।

चुनौती बना प्लास्टिक पॉल्यूशन 

गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के गणित विभाग की डॉ. उर्मिला मिश्रा ने रोल ऑफ मैथमेटिकल मॉडलिंग इन इंडिंग प्लास्टिक पाल्यूशन विषय पर सम्बोधित करते हुए कहा कि, प्लास्टिक पॉल्यूशन चुनौती बन चुका है। इसका निस्तारण करना आवश्यक है।

जल-जंगल-जमीन से है जीवन 

World Environment Day 2025

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. आरएन शर्मा ने कहा कि कला, संस्कृति के साथ पर्यावरणीय जीवन हमारे लिये आवश्यक है। जल-जंगल-जमीन तीनों हमारे लिये आवश्यक हैं और इसी से जीवन है। उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक मान्यतायें, पौराणिक कथायें प्रकृति आधारित हैं।

महाविद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

कार्यक्रम का संचालन सेमिनार के कन्वीनर सहायक प्राध्यापक दीपक तिवारी ने किया। अतिथियों का आभार सहायक प्राध्यापक रेखा हलदार ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में नीम, आम, बोगन बेलिया, इमली के साथ ही फलदार और छायादार पौधे लगाये गये। इस दौरान फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन, डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. अलका पांडेय आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Science Exhibition: विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों ने लिखी भविष्य की इबारत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?