Home » शिक्षा » International Yoga Day: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए किया योग

International Yoga Day: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए किया योग

[the_ad id="14540"]
International Yoga Day
  •  साई कॉलेज में मना विश्व योग दिवस

अम्बिकापुर। International Yoga Day: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं नेहरू युवा केन्द्र सरगुजा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग थीम पर शनिवार को प्राध्यापक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने योग किया।

इसे भी पढ़ें- One Day Training: आधुनिक शिक्षा में ए.आई. की भूमिका से अवगत हुए शिक्षक

 योग के लाभ बताए 

International Yoga Day

आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक शिव कुमार, भोला और गंजीत कुमार ने सभी को बज्रासन, मयुरासन, अर्धउष्ट्रासन, भ्रामरी, वृक्षासन, तड़ासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम आदि के लाभ बताते हुए अभ्यास कराया। उन्होंने प्रत्येक आसन की स्थिति और उसके अभ्यास की अवधि से अवगत कराया। उन्होंने इस दौरान बताया कि जब आप श्वास और प्रश्वास के साथ शारीरिक अभ्यास करते हैं तो योग होता है।

नियमित योग का आह्वान किया

International Yoga Day

आप सिर्फ शारीरिक स्तर पर अभ्यास करते हैं तो व्यायाम होगा। उन्होंने योग और व्यायाम की स्थिति से अवगत कराया। योग कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने शरीर की गतिविधियां और उनसे सम्बंधित योग और प्राणायाम के बारे में बताया।

International Yoga Day

इससे पहले अथितियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग कार्यक्रम के बाद कला एवं समाजकार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. शर्मा ने सभी से प्रतिदिन नियमित योग करने का आह्वान किया।

योग को अपनाने की शपथ दिलाई

International Yoga Day

इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सभी को योग करने और जीवन में योग अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान लाइफ साईंस के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, फिजीकल साईंस के अध्यक्ष शैलेष देवांगन, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश देवांगन, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- World Environment Day 2025: जैव विविधता के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?