Home » शिक्षा » Independence Day: हर्षोल्लास से साई कॉलेज में मना स्वतंत्रता दिवस

Independence Day: हर्षोल्लास से साई कॉलेज में मना स्वतंत्रता दिवस

[the_ad id="14540"]
Independence Day
  • आजादी को बचाये रखना हमारी जिम्मेदारी

अम्बिकापुर। Independence Day:  श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने सभी आजादी की यात्रा से अवगत कराते हुए कहा कि देश के युवाओं को आधुनिकता के साथ नियमबद्धता को स्वीकारना होगा।

इसे भी पढ़ें-  Sai College: हिना के खुशबू से सजी मेंहदी प्रतियोगता, साई कॉलेज में विद्यार्थियों ने बनायी राखी

उन्होंने कहा कि दुश्मन हम पर नजर बनाये हुए है, हमारी जिम्मेदारी है कि आजादी को सुरक्षित और शौर्य के साथ बनाये रखना। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शासी निकाय के सचिव अजय कुमार इंगोले ने कहा कि गुलामी से निकलने के लिए हमार पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। हमें इस आजादी को दुनिया के साथ बचाये रखना है।

Independence Day

पश्चिम के देश हम पर तरह-तरह प्रतिबंध थोपना चाहते हैं। देश उनका डट कर मुकाबला कर रहा है। हम आर्थिक शक्ति बन चुके हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने अपनी आजादी को विकसित भारत से सजाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिये लक्ष्य विकसित भारत 2047 को समृद्ध भारत में प्रस्तुत करना है। प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।

Independence Day

इस अवसर पर शिक्षा संकाय के द्वारा देश मेरा रंगीला, सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी की शानदार प्रस्तुति हुई। विद्याथियों की मोहक प्रस्तुति से सभी देशभक्ति से ओत-प्रोत हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम को समर्पित पौधरोपण किया गया।

Independence Day

प्राचार्य डॉ राजेश श्रीवास्तव ने सभी को नशा से मुक्ति क़ी शपथ दिलायी। सभी अतिथियों, विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Workshop: शैक्षिक परिवेश उपलब्ध कराना हमारा दायित्व : कुलपति

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?