Home » शिक्षा » Mahila Shikshak Sangh: महिला शिक्षिकाओं के हित में सदैव तत्पर है महिला शिक्षक संघ- स्नेह कुमारी

Mahila Shikshak Sangh: महिला शिक्षिकाओं के हित में सदैव तत्पर है महिला शिक्षक संघ- स्नेह कुमारी

[the_ad id="14540"]
Mahila Shikshak Sangh
  • नगर सहित जिले के 18 ब्लाकों में महिला शिक्षक संघ का हुआ है गठन

प्रतापगढ़। Mahila Shikshak Sangh: महिला शिक्षक संघ का गठन जनपद के नगर क्षेत्र सहित सभी 18 ब्लॉकों में कर दिया गया है। जल्द ही शहर के एक होटल में संगठन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न कराया गया, जिसमें जिलेभर के ब्लॉकों की अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही जिला कार्यकारिणी की महिलाओं ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कर रही।

इसे भी पढ़ें- Parshuram Statue: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई भगवान परशुराम की प्रतिमा

शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने का संकल्प

उक्त जानकारी नगर के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष स्नेह कुमारी शुक्ला ने दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ महिला शिक्षिकाओं के हित में संघर्ष हेतु सदैव तत्पर है और आगे भी उनकी हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा। महिला शिक्षक संघ को सशक्त और‌ मजबूत बनाने के साथ अपने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को सुंदर और‌ सुदृढ़ बनाने का‌ संकल्प संगठन ने लिया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ कोई भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्नेह कुमारी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ही इस संगठन का गठन किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान महामंत्री शर्मीला, प्रतिभा, मंडल उपाध्यक्ष ऋतु खंडेलवाल और मालती सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

 

इसे भी पढ़ें- Hindi Sammelan: हिंदू सम्मेलन समाज एक परिवर्तनकारी जागरण का शंखनाद है- राजेंद्र

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?