Home » शिक्षा » Sports Competition: सेक्टर स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सरस्वती महाविद्यालय बना विजेता

Sports Competition: सेक्टर स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सरस्वती महाविद्यालय बना विजेता

[the_ad id="14540"]
image
  • उपविजेता रही शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कॉलेज जशपुर टीम
  • साई कॉलेज के प्राचार्य ने विजेता को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया

अम्बिकापुर। Sports Competition: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेक्टर स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (महिला वर्ग) आयोजित हुई जिसमें सरस्वती महाविद्यालय की टीम विजेता तथा शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कॉलेज जशपुर टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला सरस्वती महाविद्यालय अम्बिकापुर बनाम शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कॉलेज जशपुर के बीच खेला गया जो बहुत ही रोमांचक रहा। मैदानी गोल में दोनों टीमों 6-6 गोल किये। मैच ड्रा होने की स्थिति टाइब्रेकर से मैच का परिणाम निकाला गया।

इसे भी पढ़ें- Voter Registration: नए मतदाताओं का हुआ ऑनलाइन पंजीकरण

खेल हमें एक-दूसरे से जोड़ता है

Sports Competition

इससे पहले अतिथियों में मां सरस्वती तथा साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एस.एस. अग्रवाल ने कहा कि खेल हमें एक-दूसरे से जोड़ता है। खेलों से हम शरीर के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूती देते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप श्रेष्ठ प्रदर्शन कीजिये और आगे बढ़िये।

Sports Competition

खिलाड़ियों को सम्बोधित करते प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि खेल आपको फिटनेस, फे्रंड और फ्रीडम देता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि आप खेल भावना से खेलिये। आपके खेल से खेल कमजोर नहीं होना चाहिए। उद्घाटन सत्र के दौरान डॉ. एस.एस अग्रवाल को प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव तथा एनईपी समन्वयक डॉ. आरएन शर्मा ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड दी गई

Sports Competition
प्रथम चरण में पहला मैच शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर बनाम कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर के बीच हुआ जिसमें गर्ल्स कॉलेज की टीम विजेता रही। दूसरा मैच श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय अम्बिकापुर बनाम रेवतीरमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के बीच हुआ जिसमें साई कॉलेज की टीम विजेता रही।

Sports Competition

तीसरा मैच शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कॉलेज जशपुर बनाम शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर के बीव खेला गया जिसमें जशपुर की टीम विजेता रही। चौथे मैच श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय बनाम सरस्वती महाविद्यालय अम्बिकापुर के बीच हुआ जिसमें सरस्वती महाविद्यालय की टीम विजेता रही। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया।

Sports Competition

हैंडबॉल प्रतियोगिता के रेफरी के रूप में विशाल, सुशील , आकाश और निलिमा ने सहायोग किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. जगमीत कौर ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में क्रीड़ाधिकारी तिलकराज टोप्पो, क्रीड़ा प्रभारी सहायक प्राध्यापक सोनाली गोस्वामी तथा सभी प्राध्यापकों ने किया। इस दौरान दर्शक दीर्घा खिलाड़ि़यों से भरी रही।

 

इसे भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: पतंगबाजी से किया ऋतु परिवर्तन का आगाज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?