
प्रतापगढ़। Basant Panchami: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु वाटिका, मंदिर चिलबिला पूर्वी में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर वाग्देवी सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की गई। मुख्य यजमान के रूप में कुंदन सपत्नीक तथा प्रबन्धक मुरारी लाल मातृ भारती की मंत्री सविता पांडेय, सुनीता पटेल, ज्योति बरनवाल आदि ने पूजा संपन्न कराई।
इसे भी पढ़ें- Shiksha Mahotsav: पीढ़ी में राष्ट्रीयता का भाव जगाए शिक्षा- प्रमोद तिवारी
पोथी यात्रा निकली

इस अवसर पर नवप्रवेशी भैया बहिन अपने माता-पिता के साथ आए थे, उनका विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न हुआ। सरस्वती पूजन के पूर्व विद्यालय से एक पोथी यात्रा निकली जिसमें भैया बहिन अपने सिर पर गीता की पुस्तक तथा माताएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा विद्यालय से निकलकर लक्ष्मीनारायण मंदिर तक गई ।वैदिक रीति नीति का कार्य पंडित संतोष त्रिपाठी ने कराया।
संस्कार में शामिल हुए 35 छात्र
पूजा का संकल्प शिशु वाटिका संचालिका विभा शुक्ला ने लिया। हवन के उपरांत सभी माताएं एवं बहनें प्रसाद लेकर अपने घर गईं। विद्यारंभ संस्कार में कुल 35 भैया बहनों का संस्कार जो शिशु वाटिका के थे कराया गया। प्रधानाचार्य ने आयोजन के सफल होने पर सभी आचार्या बहिनों को बधाई दी।
कार्यक्रम संपन्न कराने में पूर्व छात्र भैया कार्तिकेय, रौनक, अथर्वदेव ,आदर्श गुप्ता, पूर्णेंदु , शशांक, आदर्श ,आशुतोष अंशुमान आदि बहिनों में अलंकृता, कोशिकी, मानसी,नैंसी सृष्टि पांडेय आदि का सहयोग रहा।आभार ज्ञापन संचालिका विभा शुक्ला ने किया।
इसे भी पढ़ें- उत्सव के रूप में मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा दिवस









Users Today : 10

