
-
23वें वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान
-
रिसर्च जोन तथा कम्प्यूटर फंटामेंटल एंड एमएस ऑफिस और कम्प्यूटर एप्लीकेशन, एआई एंड इट्स एप्लीकेशन का अनावरण
अम्बिकापुर। Prize Distribution: खेल और सांस्कृतिक गतिविधियोंं से व्यक्त्वि का सर्वांगीण विकास होता है। जिस शिक्षण संस्थान में ऐसी गतिविधियों होती रहती हैं, वहां विद्यार्थियों को एक नया अवसर, मंच मिलता है। यह बातें बुधवार को श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में 23वें वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति राजेन्द्र लाखपाले ने कही।
इसे भी पढ़ें-Model Exhibition: मॉडल प्रदर्शनी में दिखी गांधी चौक की सुबह, तो घड़ी चौक की शाम
खुद का करें विश्लेषण

उन्होंने कहा कि इस शिक्षा के परिसर में आना मेरे लिये गर्व की बात है। पुरस्कृत विजेता खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आप विजेता हैं, आपके लिए शुभकामनायें है। उन्होंने उन विद्यार्थी, मेधावियों का आह्वान किया कि अगला कदम आपका होगा। आप अपने अंदर विश्लेषण करें और आगे बढ़ें। प्रो. लाखपाले ने दो पंक्तियों का स्मरण करते हुए कहा कि …जो नहीं मिला वो गम नहीं, जो मिला है वो कम नहीं। मुस्कराहटों के साथ आगे बढ़िये जिन्दगी आपका इंतजार कर रही है।
स्वागत गीत ने किया भाव विभोर
इससे पहले महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले तथा अतिथियों ने मां सरस्वती एवं साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्याक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना तथा राज्यगीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। स्वागत गीत से छात्राओं ने सभी को विभोर कर दिया। छात्र संघ अध्यक्ष दीप्ति यादव ने अतिथियों को स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि कुलपति का आगमन हमें गौरवान्वित करता है और विद्यार्थियों को प्रेरणा देता है। उन्होंने महाविद्यालय की विरासत और उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा कि 2003-04 सत्र में 15 अगस्त 2003 से स्थापित महाविद्यालय के स्थापना का उद्देश्य अंचल के विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन अवसर के साथ रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। हमारा महाविद्यालय संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय से स्थायी सम्बद्धता प्राप्त है तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से नैक मूल्यांकन में बी डबल प्लस श्रेणी प्राप्त है। एनसीटीई तथा एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है।
12 विषयों में हो रहे शोध कार्य

महाविद्यालय में कम्प्यूटर एंड आईटी, कला एवं समाज कार्य विभाग, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग, लाइफ साईंस एवं फिजीकल साईंस विभागों में स्नातक के पाठ्यक्रम संचालित हैं। चार वर्षीय इंट्रीग्रेटेड बीएससी बीएड का पाठ्यक्रम संचालित है। हमारे महाविद्यालय में 12 विषयों स्नातकोत्तर तथा 12 विषयों में शोध कार्य हो रहे हैं जो गर्व का विषय है। हमारे महाविद्यालय में योग्य और अनुभवी प्राध्यापक हैं जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कॉलेज की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू है। आज वर्षभर के मेधावियों, खिलाड़ियों, कलाकारों को पुरस्कृत किया जायेगा जो जश्न का पल है।
योग्यता के सम्मान का अवसर
सचिव अजय कुमार इंगोले ने कहा कि यह योग्यता के सम्मान का अवसर है। जो पुरस्कृत हों रहे हैं वे दूसरें के लिए पे्ररक भी होंगे। शिक्षा और सम्मान का यह सिलसिला हमेशा चलते रहना चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पुर्व डीआईजी (पुलिस) जयंत थोरात ने कहा कि आप जिन्दगी के उस पड़ाव पर हैं, जहां से जिन्दगी को एक नयी गति मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि परिवार और शिक्षकों से हमें संस्कार मिलता है जो जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। उन्होंने डिजीटल अरेस्ट के प्रति सावधान रहने का आह्वान किया।
पुस्तक का हुआ अनावरण
अतिथियों ने महाविद्यालय से प्रकाशित रिसर्च जर्नल रिसर्च जोन तथा कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा उनके साथियों द्वारा लिखी दो पुस्तक कम्प्यूटर फंटामेंटल एंड एमएस ऑफिस, कम्प्यूटर एप्लीकेशन : एआई एंड इट्स एप्लीकेशन का अनावरण किया।

अतिथियों ने स्पोर्ट्स फेस्ट में वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग को विजेता तथा कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग को उपविजेता घोषित किया।
महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले तथा प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि कुलपति राजेन्द्र लाखपाले तथा विशिष्ट अतिथि पुर्व डीआईजी (पुलिस) जयंत थोरात को अंगवस्त्र तथा श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेंद दास सोनवानी तथा डॉ. जगमीत कौर ने किया। डॉ. श्रीराम बघेल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान एनईपी समन्वयक डॉ. आर.एन. शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन तथा सभी क्लब, कमेटियों के प्रभारी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Sports Fest-2026: प्ले हार्ड-पार्टी हार्ड के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट-2026









Users Today : 24

