Home » शिक्षा » UP Board Exam 2026: डीएम ने किया कंट्रोल रूम और मानीटरिंग सेल का औचक निरीक्षण

UP Board Exam 2026: डीएम ने किया कंट्रोल रूम और मानीटरिंग सेल का औचक निरीक्षण

News Portal Development Companies In India
IMAGE
  • सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिये सख्त निर्देश

प्रतापगढ़। UP Board Exam 2026: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिले में बुधवार से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के पहले ही दिन डीएम शिव सहाय अवस्थी ने डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम,मॉनिटरिंग सेल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें- Shivla Mahotsav: पार्श्व गायक रवि के अवधी गीतों से सजी शिवाला महोत्सव की शाम, झूमे श्रोता

13 कंप्यूटर सेट से रखी जाएगी नजर

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कंट्रोल रूम में स्थापित 13 कंप्यूटर सेटों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव सीसीटीवी फुटेज देखी। कई केंद्रों पर कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए, लेकिन कुछ विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे ठीक से कार्य नहीं कर रहे थे। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीआईओएस को तत्काल सभी कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

खामियों को दूर करने के निर्देश

साथ ही मौके पर उपस्थित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि तकनीकी खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि परीक्षा की निगरानी में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे।इस दौरान डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे समय से ठीक नहीं कराए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आगामी बोर्ड परीक्षाओं में संबंधित विद्यालयों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कल से शुरू ही रही परीक्षा

उल्लेखनीय है कि जनपद में बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी। जिले में कुल 166 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर कुल 1,02,983 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ओमकार राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Shivala Mahotsav: समाज को आपस में जोड़ते हैं शिवाला महोत्सव जैसे आयोजन- डॉ. धीरेंद्र पाण्डेय

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?