Home » शिक्षा » Primary Teachers Union: शिक्षक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं- रमाशंकर

Primary Teachers Union: शिक्षक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं- रमाशंकर

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर प्राथमिक शिक्षक संघ की आयोजित हुई कार्यशाला

प्रतापगढ़। Primary Teachers Union: प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विकासखंड मांधाता में इकाई की कार्य समिति एवं संघर्ष समिति के सदस्यों की कार्यशाला संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें- Matribhasha Diwas: भाषा वह डोर जो सभी को एक साथ बांधती है- जयदीप रॉय

 शिक्षकों से एकजुट होने की अपील 

Primary Teachers Union

कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता मौजूद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि आज सभी शिक्षक साथियों को एकजुट होने की आवश्यकता है, जिस प्रकार से सरकार द्वारा शिक्षकों के हितों की अनदेखी की जा रही है तथा असंवैधानिक कानून के द्वारा शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है जिसके कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है और लगातार अनेक प्रकार के ऐप विकसित करके अनावश्यक सूचनाओं का बोझ शिक्षकों के ऊपर डाला जा रहा है, इसकी वजह से शिक्षकों का मूल कार्य प्रभावित हो रहा है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर ट्वीट

उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने आवाहन किया है कि सभी शिक्षक एक जुट होकर 22 फरवरी 2026 को शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर ट्वीट करेंगे। तथा 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देंगे तथा पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।

इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एवं विकासखंड मांधाता के अध्यक्ष विनय सिंह व मांधाता के मंत्री रामानंद मिश्र ने भी विचार व्यक्त किये।संचालन रामानंद मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश मिश्रा, महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, प्रेम कुमार, अरुण कुमार सिंह,दिनेश मौर्य, रमेश बहादुर सिंह,राकेश बहादुर सिंह, आशीष शुक्ला, शिव प्रकाश, समीम, रमाशंकर, राजकमल,राजेंद्र, शिवभूषण, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक संसाधन केंद्र विकासखंड बिहार में भी खंड कार्य समिति एवं संघर्ष समिति की कार्यशाला संपन्न हुई।

 

इसे भी पढ़ें- election: चुनाव जूबाए पुरातन, करूणाशंकर अध्यक्ष व कौशलेश महामंत्री निर्वाचित

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?