
प्रतापगढ़। Teachers Protest: टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना देकर आवाज बुलंद किया। तत्पश्चात शिक्षकों ने पैदल मार्च कर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने किया।
इसे भी पढ़ें-Pratapgarh News: धरना देने के 98 दिनों बाद नर्सिंगहोम के डॉक्टर पर मुकदमा
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शाह आलम,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजेश सरोज, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय सिंहप्रयागराज मंडल के मांडलिक मंत्री अनिल पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेउपस्थित रहे। धरने का संचालन प्रभा शंकर पाण्डेय ने किया।

इस मौके पर प्रशिसं के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक आज अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है जो हमारी सेवा शर्तें पूर्व में निर्धारित थी। उस पर सरकार द्वारा गलत कानून के द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को 2011 के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करना चाहिए इसके लिए हम संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर मनोज पांडे, पंकज तिवारी, सुशील शुक्ला,अजीत कुमार, नवीन प्रताप सिंह, रामानंद मिश्रा, प्रभात मिश्रा, राकेश सिंह, निर्भय सिंह ,संतोष मिश्रा, राजकरण, बृजेंद्र पांडे, शैलेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, मोहम्मद शफीक, विजय मिश्रा, सुधीर, उदय शंकर, ललित मिश्रा,विष्णु सिंह, राजमणि ,धर्मराज सिंह, बालेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला,राजकुमारी, प्रगति चौरसिया, वंदना उपाध्याय, सुषमा, रेखा सिंह, प्राची पांडे, रजनी, विभा सिंह,अरविंद कुमार, वहीद, आशुतोष, कृष्ण कुमार,अनिल कुमार शुक्ला, अनुराग, धर्मेंद्र, राजीव, सुशीला वर्मा, निरुपमा आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: रंग लाई मंडल अध्यक्ष की कोशिश, 25 साल से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण शुरू









Users Today : 7

