Home » शिक्षा » Farewell Ceremony: विद्यार्थियों की सफलता ही हमारी विरासत

Farewell Ceremony: विद्यार्थियों की सफलता ही हमारी विरासत

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • साई कॉलेज में बी.एससी, बी.एड के विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

अम्बिकापुर। Farewell Ceremony: शिक्षक बनना बेहतरीन गुण है जिसमें स्वयं के साथ समाज का निर्माण होता है। यह बातें शुक्रवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित बीएससी, बीएड के विदाई समारोह के दौरान श्री साई शिरडी शिक्षण समिति के सचिव अजय इंगोले ने कही।

इसे भी पढ़ें- Farewell Party: हमें गौरवान्वित करती है आपकी सफलता

उन्होंने कहा कि आप अपने ग्रुप के साथ महाविद्यालय परिवार से हमेशा जुड़े रहें। आपके सुझाव-सलाह, सहयोग महाविद्यालय परिवार के साथ ही शैक्षिक परिवेश के लिए पाथेय होगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आपने अपने करियर के लिए शिक्षक बनना चुना है जो हमेशा नयी पीढ़ी को तैयार करेगा।

Farewell Ceremony

इससे पहले प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती एवं साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी का स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह पल कभी खुशी-कभी गम का है। आप बी.एससी, बीएड के पहले बैच हैं जो पाठ्यक्रम पूरा कर जा रहे हैं, यह महाविद्यालय के लिए खुशी का पल है। आप का बिछड़ना गम देने वाला है लेकिन आपकी उपलब्धियां हमारे लिये मील का पत्थर साबित होंगे। इस महाविद्यालय में आपका शैक्षिक पाठ्यक्रम पूरा हो रहा है लेकिन आप हमेशा जुड़े रहें। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कि आप ने जो चार वर्षों में मानक स्थापित किया है, वो आगे बढ़ता रहेगा।

Farewell Ceremony

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य ने कहा कि आपकी सफलता ही हमारी विरासत है। आप जीवन के प्रत्येक पायदान पर सफल हों और उससे अवगत भी करायें। डॉ. शाक्य ने बी.एड, एम.एड और एम.ए. एजूकेशन की बारीकियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान माधुरी राजवाड़े, आयुष सोनी, अनुष्का सिंह परिहार ने महाविद्यालय के अपने अनुभव, संस्मरण साझा किया। कार्यक्रम का संचालन रागिनी तिवारी, संस्कार, कुनाल माहेश्वारी ने किया।

Farewell Ceremony

कार्यक्रम के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Sai Spree 2026: साई कॉलेज के साई स्प्री 2026 में चमके सितारे

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?