Home » शिक्षा » National Science Day: विज्ञान की ओर बढ़ते कदम, बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरी नवाचार की चमक

National Science Day: विज्ञान की ओर बढ़ते कदम, बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरी नवाचार की चमक

[the_ad id="14540"]
image

प्रतापगढ़। National Science Day: विकास खंड मंगरौरा औरंगाबाद सराय कल्याणी स्थित डी.एन. पांडेय पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें- Holi Hungama: होली हंगामा में कवियों ने बहाई फागुनी बयार, लगे ठहाके

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया तथा उनके मॉडलों के पीछे की वैज्ञानिक अवधारणाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को भविष्य के सशक्त भारत की आधारशिला बताया गया।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि यही बच्चे आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करेंगे।

प्रदर्शनी में कक्षा 7 के छात्र अमन वैश्य एवं सागर शुक्ला ने चन्द्रयान-3 मॉडल, कक्षा 1 की छात्रा दिव्यांशी सिंह ने सेंस ऑर्गन मॉडल, कक्षा 6 की छात्रा पलक मिश्रा एवं आकर्ष पांडेय ने ज्वालामुखी मॉडल तथा कक्षा 7 की छात्रा मरियम खान एवं शिफा बानो ने सोलर सिस्टम मॉडल प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्या भारती संभाग निरीक्षक शेषमणि त्रिपाठी, विद्यालय के प्राचार्य जय बहादुर, शिक्षकगण शिवानी सिंह,अंकित दूबे, संदीप शर्मा, प्रशांत दूबे, प्रिया शर्मा, श्रेया तिवारी, निधि सिंह, राहुल सिंह, शिखा सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अजय सरोज, मंडल आईटी संयोजक अभिषेक मिश्रा, अजय पांडेय, राहुल मिश्रा, किसान यूनियन नेता मुंशी यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Taekwondo Championship: ताइक्वांडो चैंपियनशिप का प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?