
-
बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ सत्र उत्सव कार्यक्रम
प्रतापगढ़। Samman Samaroh: कमला नेहरू बालिका विद्यालय लालगंज में आयोजित सत्र उत्सव कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पूर्णिमा मिश्रा ने किया।
इसे भी पढ़ें- Hanuman Jayanti: चिलबिला हनुमान मंदिर में गूंजा जय श्री राम, सुंदरकांड के साथ काटा केक
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने सभी उत्तीर्ण छात्राओं की प्रशंसा करते हुए भविष्य की शुभमंगल कामना दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य शोभा श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी एवं संतोष द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के विकास में सतत योगदान देने के लिए नगर अध्यक्ष की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। इस अवसर पर सभासद संध्या सोनू शुक्ला को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय में अपने शिक्षण के माध्यम से योगदान देने के लिए शिक्षिका सीमा त्रिपाठी, ऊषा रानी पांडेय कुसुम यादव, सलमा खातून, श्वेता शुक्ला,अमृता त्रिपाठी, प्रज्ञा मिश्रा, शिक्षक पवन तिवारी, घनश्याम मौर्य राघवेंद्र त्रिपाठी कीर्ति कुमार पांडे, ज्योतिर्मय पांडेय सुभाष वर्मा राहुल तिवारी कृष्ण कुमार यादव विनोद कुमार यादव को अंगवस्त्रम देकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबे लोग, देर शाम तक चला भंडारा






Users Today : 96

