
-
शैक्षिक भ्रमण में प्रकृति के करीब आये विद्यार्थी
अम्बिकापुर। Educational Tour: साई बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने ईको क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को करजी फार्म सरगंवा में कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया। सीबीएसई के दिशा-निर्देशों तथा एनईपी/एनसीएफ के फ्रेमवर्क के अंतर्गत अनुभवात्मक अधिगम के रूप में आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों को कृषि के बारे में समझ विकसित करने का अवसर मिला।
इसे भी पढ़ें-Women Health: किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें परिजन
विद्यार्थियों ने बैंगन, फूलगोभी, टमाटर, करेला, लौकी , तरबूज, ब्रोकली, खीरा, ककड़ी, मिर्च और कई प्रकार के फूलों की खेती को करीब से देखा। बच्चों ने ग्राफ्टिंग और संकरण पद्धति को समझा, बीज से पौधे बनने तक की प्रक्रिया में होने वाले बदलाव और उसके संरक्षण के बारे में अवगत हुए। सब्जी की फसलों की देखभाल विशेष होती है जिसके बारे में बताया गया।

किसानों द्वारा बच्चों को सिंचाई, खाद और प्राकृतिक तरीकों से खेती करने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई जिज्ञासा प्रकट किये जिसका समधान किया गया। विद्यार्थियों का प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और समूह में गतिविधियों में भाग लिया। प्राचार्य प्राची गोयल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण बच्चों के समग्र समग्र विकास में सहायक होते हैं। उन्हें किताबों के अलावा वास्तविक जीवन से जोड़ते हैं।
इसे भी पढ़ें-Vipassana Camp: दिमाग और मन की चेतनता से आएगी सकारात्मकता






Users Today : 21

