
-
साई कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य वन अनुसंधान संस्थान का किया शैक्षिक भ्रमण
अम्बिकापुर। Education Tour: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर बायोटेक्रालॉजी, एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर जुलॉजी और एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर बॉटनी के विद्यार्थियों ने जबलपुर स्थित राज्य वन अनुसंधान संस्थान में शैक्षिक भ्रमण किया।
इसे भी पढ़ें- Women Health: किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें परिजन
संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया

स्किल डेवलपमेंट एंड आउटरिच प्रोग्राम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप वासुदेवा ने पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन से संस्थान की गतिविधियां और अनुसंधान कार्य से अवगत कराया। डॉ. उदय होमकार, डॉ. शैलेंद्र सिंह यादव ने संग्राहलय और फॉरेस्ट कंजर्वेशन और नर्सरी तकनीक से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराया।
बॉटेनिकल गार्डन के दुर्लभ पौधे विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रयोगशाला में प्लांट टिस्यू कल्चर करना बेहद शानदार रहा। इस दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का निवारण हुआ।
स्टूडेंट्स से सीखी संग्रह कला

डॉ. प्रतीक्षा चतुर्वेदी ने वन प्रबंधन और उत्पादकता से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने वन प्रबंधन की अवधारणा, संसाधनों के उपयोग, मृदा की भूमिका के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने मृदा परीक्षण कर पौधों की अंकुरण प्रक्रिया और नर्सरी प्रबंधन को देखा। हार्वेरियम का भ्रमण बहुत ही रोमांचक रहा। विद्यार्थियों को संग्रह कला से अवगत कराया गया।

डॉ. अनरूद्ध मजूमदार ने वन्यजीव संख्या, निगरानी की तकनीक, लाइन ट्रांसेक्ट, कैमरा टै्रपिंग, जीन बैंक के बारे में बताया। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण और संवधन में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। डॉ. मयंक मकरंद वर्मा ने वन्यजीव प्रबंधन एवं जीनोमिक्स से अवगत कराया। वन्यजीव प्रबंधन, एनीमन बिहेवियर में आधुनिक तकनीक निर्णायक है जिससे विद्यार्थी अवगत हुए।
ग्रुप डिस्कशन हुआ

बीज प्रौद्योगिकी, नर्सरी प्रबंधन, बीज संग्रहण, अंकुरण एवं पौधों के उत्पादन की विधियां विद्यार्थियों को बेहद आकर्षक लगीं। पौधों की गुणवत्ता और वानिकी विकास विद्यार्थियों के लिए प्रेरक रहा।
मॉलीक्यूलर बायोलॉजी लैब में डीएनए एक्सटै्रक्शन, पीसीआर पर करके दिखाया गया। रासायनिक उपयोग और उसकी प्रतिक्रिया से विद्यार्थी अवगत हुए। सभी को ग्रुप डिस्कशन और पीपीटी, रिपोर्ट तैयार करने की स्थितियों से रू-ब-रू कराया गया। सहायक प्राध्यापक डॉ. एलपी गुप्ता, डॉ. दीप श्री बराईक और कमलेश कुमार के नेतृत्व72 विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया।
इसे भी पढ़ें- Vipassana Camp: दिमाग और मन की चेतनता से आएगी सकारात्मकता






Users Today : 41

