Home » शिक्षा » Educational Tour: जांच और साक्ष्यों की सही प्रस्तुति है फोरेंसिक विज्ञान

Educational Tour: जांच और साक्ष्यों की सही प्रस्तुति है फोरेंसिक विज्ञान

[the_ad id="14540"]
Educational Tour
  • साई कॉलेज के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय न्यायायिक प्रयोगशाला का किया शैक्षिक भ्रमण

अम्बिकापुर। Educational Tour: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.एससी/बीए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर (मानव विज्ञान )के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय न्यायायिक प्रयोगशाला का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रयोगशाला के संयुक्त संचालक आर.के पैकरा ने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में होने वाली जांच से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें- Education Tour: वन अनुसंधान केन्द्र में विद्यार्थियों ने सीखा प्लांट टिस्यू कल्चर और फॉरेस्ट कंजर्वेशन

उन्होंने बताया कि डायटम टेस्ट, बैलेस्टिक टेस्ट, टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट, सीमेन टेस्ट, नारकोटिक्स जांच, क्राइम सीन स्टडी के बारे में बताया। अपराध से जुड़े साक्ष्यों के संग्रह में सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि साक्ष्य तक पहुंचना, संग्रह करना और प्रयोगशाला में जांच करना निर्णायक होता है। विज्ञान के विद्यार्थियों को न्याय प्रक्रिया से फोरेंसिक साईंस को कॅरिअर बनाना चाहिए। इससे न्यायिक समाज की अवधारणा पूरी होगी।

Educational Tour

विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए संयुक्त संचालक कुलदीप कुजूर ने विज्ञान की शाखा और उसके महत्व से अवगत कराया। उन्होंने साईबर अपराध, अन्वेषण के साथ डीएनए जांच के बारे में बताया। विज्ञान का प्रत्येक विषय फोरेंसिक विज्ञान से जुड़ा है जो न्यायिक प्रक्रिया को सम्बल देता है।

साईंटिफिक आफिसर डॉ. बृजेश नागवंशी और अंगेश मौर्य ने डायटम टेस्ट, बैलेस्टिक टेस्ट, टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट, सिमेन टेस्ट, ड्रग की जांच की प्रक्रिया करके दिखाया। प्रत्येक स्लाइड और जांच वैज्ञानिक सच को उजागर करती दिखी।

Educational Tour

इस दौरान अनुराग तिर्की, हरि किशन पटेल, मनोज राजवाड़े ने तकनीकी सहयोग किया। शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व डॉ. श्रीराम बघेल और डॉ. अजय कुमार तिवारी ने किया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को फोरेंसिक साईंस और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति प्रेरित किया।

 

इसे भी पढ़ें- Educational Tour: साई स्कूल के विद्यार्थियों ने फार्म में देखी सब्जी की खेती

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?