Home » शिक्षा » Vidai Samaroah: रोमांचक यादों के साथ विदा हुए एमएससी के छात्र

Vidai Samaroah: रोमांचक यादों के साथ विदा हुए एमएससी के छात्र

[the_ad id="14540"]
AMBIKAPUR
  • विदाई समारोह में वरिष्ठों के साथ खिले चेहरे

अम्बिकापुर। Vidai Samaroah: आपके लिए जीवन में अवसर बहुत हैं, बस समय पर सही निर्णय लेना होगा। यह बातें शनिवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फिजिकल साइंस एम.एससी के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही।

इसे भी पढ़ें-Educational Tour: जांच और साक्ष्यों की सही प्रस्तुति है फोरेंसिक विज्ञान

अपनी सफलता से हमें अवगत कराएं

Vidai Samaroah

उन्होंने कहा कि आपकी सफलता हमें गौरान्वित करती है। आप अपनी सफलता से अपने महाविद्यालय परिवार को अवगत करायें जिस पर हम सभी जश्न मनायें। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि स्नातकोत्तर की उपाधि के बाद और शोध कार्य के साथ कैट, गेट की परीक्षाओं में जा सकते हैं। गणित, तर्कशक्ति और अंग्रेजी की दक्षता से आपको बैंकिंक, एसएसएसी में नियमित सफलता मिलेगी।

Vidai Samaroah

इससे पहले सभी विभागाध्यक्ष और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी का स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

मेहनत सफलता दिलाएगी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन ने कहा कि आपकी उपलब्धियां, आपकी मेरिट के साथ दिखती हैं। डॉ. देवांगन ने कहा कि एम.एससी के विद्यार्थियों को गेट की भी परीक्षा में शामिल होना चाहिए। इससे उनके लिए और अवसर बनते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं पर विश्वास रखिये आपकी मेहनत अवश्य सफलता दिलायेगी।

Vidai Samaroah

इस अवसर पर शमन खान, अरविन्द, दीप्ति, प्रीतम पटेल आदि ने महाविद्यालय में बिताये रोमांचक पलों की यादें साझा किया। विद्यार्थियों ने केक काट कर खुशियों का इजहार किया और रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, लाइफ साइंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सेन तथा सभी विद्यार्थी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Educational Tour: साई स्कूल के विद्यार्थियों ने फार्म में देखी सब्जी की खेती

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?