Home » मनोरंजन » थ्री-पीस पैंटसूट में प्रियंका चोपड़ा ने लूटा फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

थ्री-पीस पैंटसूट में प्रियंका चोपड़ा ने लूटा फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

News Portal Development Companies In India
priynka chopra

बॉलीवुड से लेकर हालीवुड तक में अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ख़ूबसूरती के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फ़िल्में देने के बाद उन्होंने लन्दन की तरफ रुख कर लिया था। अब वे वहां अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं। दरअसल निक जोन्स के साथ शादी करने के बाद वे वहीं बस हैं  और अपना करियर भी वहीं सेट कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेहद शानदार गेटअप में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को खूब पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- मलाइका अरोरा ने बदला हेयर स्टाइल, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

इवेंट में छोड़ी अलग छाप 

अपने शानदार स्टाइल स्टेटमेंट से अपने फैंस का दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लन्दन के क्वीन एलिजाबेथ हॉल में प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स ट्रेलब्लेजर्स शोकेस में शिरकत करने पहुंचीं थीं। इस इवेंट में उनके साथ ऑक्टेविया स्पेंसर, ब्राइस डलास हॉवर्ड, एमी पास्कल, लिंडसे वेबर सहित एंटरतेनमेंट जगत की तमाम हस्तियां भी शामिल हुई थीं। प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में भी अलग लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने ड्रेसअप से इवेंट में मौजूद लोगों के बीच अलग छाप छोड़ी। दरअसल, एक्ट्रेस ने पैंटसूट और ब्लेजर कैरी किया था। वे थ्री-पीस पैंटसूट में लेडी बॉस के लुक में नजर आ रही थीं। आइए जानते हैं प्रियंका के इस ड्रेसअप की बारीकी को।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

 

स्ट्रेट-फिट ट्राउजर से लुक को किया कंप्लीट

लन्दन में रच-बस गईं बरेली की प्रियंका चोपड़ा ने क्वीन एलिजाबेथ हॉल में प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स ट्रेलब्लेजर्स शोकेस के दौरान लूज-फिट, डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर पहना था, जो काफी कंफर्टेबल कपड़े से बना था। उनके इस ड्रेस में शार्प पीक लैपल्स और फ्रंट बटन लगे थे। स्ट्रक्चर्ड शोल्डर पैड, वेल्ट चेस्ट पॉकेट और फ्लैप्स के साथ जेटेड फ्रंट पॉकेट्स से ब्लेजर को बेहतरीन लुक दिया गया था। उन्होंने अपने लुक को वेस्टकोट के साथ पेयर किया था जो डीप वी-नेकलाइन का था। इसके साथ स्ट्रेट-फिट ट्राउजर पहना था जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

 

फैंस लुटा रहे प्यार 

priynka

एक्ट्रेस के इस मोनोक्रोम लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैन्स भी इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।  इस ड्रेसअप के साथ प्रियंका ने काफी कम एसेसरीज कैरी की थी। उन्होंने  सिल्वर हूप ईयररिंग्स, स्लीक डायमंड चेन नेकलेस,  कलाई पर क्वर्की गोल्डन ब्रेसलेट और क्लासिक ब्लैक पंप हाई हील्स पहना था जो उन्हें काफी गॉर्जियस बना रहा था। एक्ट्रेस ने मेकअप में न्यूड आईशैडो, मस्कारा-कोटेड लैशेज, डिफाइन्ड ब्रो, ब्लश्ड गाल, ग्लोइंग हाइलाइटर और सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक को शामिल किया था और अपने बालों को कर्ल करके खुला छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है रितेश पांडे का ये देवी गीत

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?