
New OTT Releases: धनतेरस के दिन से दिवाली की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में जहां परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, वहीं सिनेमाहॉल में ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी बहु प्रतीक्षित फ़िल्में भी रिलीज होंगी। इधर ओटीटी ने भी अपने दर्शकों के लिए खास इंतजाम कर रखा है। आज हम आपको 28 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक की ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली 13 सीरीज और फिल्मों के बारे में बताएंगे। ये सीरिज और फ़िल्में आपके त्यौहार के मजे को दोगुना कर देंगी। ये फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जी 5 पर स्ट्रीम की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बीच गहराया स्क्रीन विवाद, होल्ड हुई एडवांस बुकिंग
समबडी समव्हेयर
यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ 29 अक्टूबर से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। ये सैम नाम की एक अधेड़ उम्र की महिला की कहानी पर आधारित है।
जोकर: फॉली अ ड्यू
आप अमेज़ॅन प्राइम पर हाल ही में रिलीज़ हुई जोकिन फीनिक्स फिल्म ‘जोकर: फोली ए डियू’ देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म ऑस्कर विजेता फिल्म ‘जोकर’ का पार्ट 2 है, जो 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ‘लेडी गागा’ भी नजर आई थीं। इसे आप अमेजन पर 30 अक्टूबर से देख सकते हैं।
टाइम कट
यह हॉरर फिल्म 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म साइंस फिक्शन है और समय यात्रा पर आधारित है।
द लॉ अकॉर्डिंग टू लीडिया पोएट
यह एक इटैलियन सीरिज है जो 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। इस सीरिज की कहानी इटली की पहली महिला वकील लीडिया पोएट के जीवन पर आधारित है।
द मैनहट्टन एलियन एबडक्शन
यह एक डॉक्यूमेंट्री है और 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। यह मैनहट्टन की एक महिला की कहानी है, जो दावा करती है कि एलियंस ने उसका अपहरण कर लिया था।
द डिप्लोमैट-सीजन 2
लोकप्रिय सीरीज़ “द डिप्लोमैट” का दूसरा सीज़न 31 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा। यह सीरीज़ एक राजनीतिक थ्रिलर है।
विजर्ड्स बियॉन्ड बेवर्ली प्लेस
ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 31 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। ये सीरीज फैंटेसी वर्ल्ड और जादूगरों के किस्से दिखने वाली है।
थंगलान
चियां विक्रम की साउथ फिल्म ‘थांगलन’ को आप 31 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। वास्तविक घटनाओं पर आधारित ये एक्शन फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में मालविका मोहनन भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।
मर्डर माइंडफुली
माफिया वकील की कहानी पर आधारित यह अद्भुत फिल्म 31 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
लब्बर पांथु
यह तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 31 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
निकोश छाया
यह बंगाली वेब सीरीज 31 अक्टूबर से होइचोई पर स्ट्रीम होगी। इसमें चिरंजीत चक्रवर्ती, सुरंगना बंद्योपाध्याय, गौरव चक्रवर्ती और अनिंदिता बोस जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।
बार्बी मिस्ट्रीज: द ग्रेट हॉर्स चेज
ये एनिमेटेड सीरीज़ 1 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। इसका आनंद परिवार और बच्चों के साथ भी लिया जा सकता है। सीरीज़ की कहानी चोरी हुए घोड़े के रहस्य को सुलझाने पर आधारित है।
मिथ्या: द डार्कर चैप्टर
हुमा कुरेशी की यह सीरीज जी5 पर प्रसारित होगी। यह सीरीज़ हुमा क़ुरैशी की इसी नाम की बेहतरीन ड्रामा सीरीज़ का सीक्वल है। यह 1 नवंबर को स्ट्रीम होगी।
‘सिंघम अगेन’ vs ‘भूल भुलैया 3’ भी देख सकेंगे थियेटर्स में
ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन उपरोक्त सीरीज और फिल्मों के अलावा इस दिवाली पर यानी 1 नवंबर को दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इसमें अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ है। ये दोनों फ़िल्में एक ही दिन रिलीज होगी। इसका मतलब यह है कि दर्शकों के पास दिवाली के मौके पर मनोरंजन के ढेरों विकल्प हैं।
इसे भी पढ़ें- ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बीच चुपके से आई अजय देवगन की ‘नाम’, बज्मी ने पोस्टर शेयर कर किया डेट का ऐलान









Users Today : 10

