Home » मनोरंजन » शुभमन गिल के साथ खूब चर्चा में रहे हैं इन 5 हसीनाओं के नाम, लेकिन क्रिकेटर ने कभी नहीं दिया कोई री-एक्शन

शुभमन गिल के साथ खूब चर्चा में रहे हैं इन 5 हसीनाओं के नाम, लेकिन क्रिकेटर ने कभी नहीं दिया कोई री-एक्शन

[the_ad id="14540"]

Shubhaman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट से बाहर होने के बाद से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल काफी चर्चा में हैं। दरअसल मैच से  पहले वे चोटिल हो गये हैं जिससे उनके प्रशसंकों का दिल टूट गया है। उम्मीद है कि क्रिकेटर जल्द ही चोट से उबर जाएंगे। खैर, आज हम बात करने जा रहे हैं शुभमन गिल की लव लाइफ के बारे में। शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका नाम कभी सारा तेंदुलकर से जुड़ता है तो कभी सोनम बाजवा के साथ रिश्ते के चर्चे होते हैं। आइए जानते हैं अब तक किन-किन हसीनाओं के साथ उसने प्यार के चर्चे हो चुके हैं। हालांकि शुभमन गिल की तरफ से किसी भी अफवाह पर कभी भी कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया को खली रहाणे और पुजारा की कमी, शुभमन गिल और सरफराज पड़े फीके

 सारा अली खान

sara ali khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक समय था जब उनका नाम अक्सर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ लिया जाता था। एक शाम दोनों को साथ में डिनर करते देखा गया। इसके बाद से इनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सोनम बाजवा

Sonam Bajwa

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और शुभमन गिल का नाम भी अक्सर एक साथ जोड़ा जाता रहा है। टॉक शो के दौरान दोनों ने हंसी-मजाक किया, जिससे इस बात पर बहस छिड़ गई कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद ये खबर भी अफवाह बनकर रह गई।

 

सारा तेंदुलकर

sara tendulkar

सारा अली खान के बाद शुभमन गिल का नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ने लगा। सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्रिकेटर शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर क बेटी सारा को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक इन अफवाहों को न तो स्वीकार किया है और न ही खंडन किया है।

अवनीत कौर 

Avneet Kaur

टेलीविजन की पापुलर एक्ट्रेस में शुमार अवनीत कौर के साथ भी शुभमन का गिल का नाम खूब चर्चा में रहा। दरअसल, अवनीत ने शुभमन के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन, ये भी सिर्फ अफवाह बनकर रह गई।

रिद्धिमा पंडित

riddhima pandit

टीवी रोबोट की बहु यानी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित का भी क्रिकेटर शुभमन गिल का जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। ये बात तब और भी साफ हो गई जब रिद्धिमा ने शादी की बात कही। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने शुभमन गिल के साथ रिश्ते की खबरों का खंडन कर दिया।

इसे भी पढ़ें- IND VS NZ टेस्ट सीरिज की हार के बाद इस दिग्गज ने उठाए कई सवाल, कर डाली फॉर्मेट में बदलाव की मांग

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?