
Rekha Amitabh love story: वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में प्यार मोहब्बत के तमाम किस्से सुनने को मिलते हैं। यहां जोड़ियों का बनना और टूटना आम बात है लेकिन रेखा और अमिताभ का प्यार आज भी लोगों के जहन और जुबान पर रहता है। ये जोड़ी भले ही अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक नहीं ले जा सकी लेकिन ये जोड़ी आज भी उतनी ही मशहूर है जितनी कि 1976 से से 1981 के बीच में थी।
इसे भी पढ़ें-Naga Chaitanya Birthday: फैंस को मिला खास तोहफा ‘एनसी 24’ का पोस्टर रिलीज
परदे पर जमकर धमाल मचाती थी जोड़ी

अमिताभ बच्चन से करीब 12 साल छोटी रेखा कब उनके प्यार की गिरफ्त में आ गई, ये शायद उनको भी नहीं पता चला। आज ये जोड़ी उम्र के लगभग आखिरी पड़ाव पर है यानी कि अब अमिताभ 80 साल के हो गए हैं और रेखा भी 68 साल की हो गई हैं लेकिन युवा पीढ़ी जिनका उस वक्त जन्म भी नहीं हुआ था, जब ये जोड़ी रूपहलें पर्दे पर जमकर धमाल मचाती थी, भी इनके प्यार और इनकी लोकप्रिता को अच्छे से महसूस करती है। वैसे तो इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन इन्हें परदे पर एक साथ आखिरी बार साल 1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ में देखा गया था।
सार्वजनिक तौर पर कभी नहीं किया इजहार
70 के दशक में इस जोड़ी ने परदे पर तो अपनी छाप छोड़ी ही साथ ही रियल लाइफ़ की इनकी प्रेम कहानी ने भी लोगों को खूब प्रभावित किया है। ये एक ऐसी जोड़ी है जिन्होंने एक-दूसरे से प्यार तो बेइंतहा किया लेकिन कभी सार्वजनिक तौर पर इसका खुलकर इजहार नहीं किया और न ही एक-दूसरे को कभी किसी चीज के लिए जिम्मेदार ठहराया। अमिताभ-रेखा की प्रेम गाथा ऐसी है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। यह प्रेम कहानी 40-45 साल पहले भी खूब चर्चित थी और आज भी कई बार से सुर्ख़ियों में आ जाती है। ये बात और है कि उस वक्त भी इसकी चर्चा दबे सुरों में होती थी और आज भी दबे सुरों में ही होती है।
आज भी दी जाती है इनकी मिसाल

हालांकि फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से भरी इस दुनिया में हर रोज जोड़िया बनती हैं और टूटती हैं। कई एक्टर और एक्ट्रेस रुपहले पर्दे पर प्यार का अभिनय करते-करते खुद ही प्यार की गिरफ्त में आ जाते हैं लेकिन आमतौर पर ये कुछ महीनों या सालों का ही साथ होता। इसके बाद वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अलग हो जाते हैं लेकिन कुछ ऐसी जोड़िया भी हैं जिनका प्रेम हमेशा लोगों के जहन रहता है इसमें अमिताभ और रेखा की जोड़ी भी शामिल है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि अमिताभ-रेखा की इस प्रेम कहानी को वक्त की परतें बरसों-बरसों तक धुंधला नहीं कर सकेंगी। इस जोड़ी के प्रेम की शुरुआत भले ही रेखा की तरफ से हुई थी लेकिन महनायक भी खुद को इस मोहपाश से नहीं बचा सके थे।
फिल्म ‘अपने पराये’ के सेट पर हुई थी मुलाकात

यूं तो अमिताभ और रेखा की मुलाक़ात साल 1972 में फिल्म ‘अपने पराये’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। ये वह वक्त था जब अमिताभ की जया बहादुरी से शादी भी नहीं हुई थी। इस फिल्म में निर्माता जीएम रोशन और निर्देशक कुंदन कुमार ने अमिताभ-रेखा को एक साथ परदे पर लाने की तैयारी की थी लेकिन कुछ दिन की शूटिंग के बाद यह फ़िल्म बंद हो गई। इसके बाद साल 1973 में ये जोड़ी फ़िल्म ‘नमक हराम’ में देखी गई। हालांकि इस फ़िल्म में रेखा, अमिताभ की नहीं बल्कि राजेश खन्ना की नायिका थी। ऐसे में फिल्म की शूटिंग के दौरान भी अमिताभ-रेखा के बीच कोई ख़ास बातचीत नहीं होती थी और ये दोनों एक-दूसरे से लगभग अनजान रहे। फिर आया साल 1976। इस साल फिल्म ‘दो अनजाने’ में ये जोड़ी पर्दे पर पहली बार साथ देखी गई।
इसे भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ने नहीं दी बेटी को जन्मदिन की बधाई, अलगाव की खबरों को मिला बल
अमिताभ के काम के तरीके पर मोहित हो गई थीं रेखा
बस यही से इनकी जिंदगी में अहम मोड़ भी आ गया। कहा जाता है शूटिंग के दौरान रेखा अमिताभ के काम करने के अंदाज को देखकर बेहद प्रभवित हुई और उन्हें पसंद भी करने लगी। एक टीवी शो में बात करते हुए खुद रेखा ने कहा था, “मैं पहले किसी आम इंसान से कभी भी इतना प्रभावित नहीं होती थी, लेकिन अमिताभ मेरे लिए कुछ ऐसे इनसान थे, जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा था। वह कहती हैं कि मैं यह सोचकर हमेशा उलझी रहती थी कि कैसे एक इंसान में इतनी सारी खूबियां हो सकती हैं। उस वक्त रेखा 22 साल की थी और अमिताभ की उम्र 34 साल थी। ये उम्र का वह पड़ाव था जहां दो लोगों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होना लाजमी था। अमिताभ-रेखा के रोमांस की ख़बरों का बाज़ार साल 1980 तक काफी गरम रहा।
‘सिलसिला’ के बाद कभी परदे पर साथ नहीं दिखे रेखा-अमिताभ
हालांकि तब तक अमिताभ बच्चन जया बहदुरी संग शादी कर चुके थे। ऐसे में जया बच्चन इस तरह की खबरों से बेहद परेशान होती थी। इसके बाद जनवरी 1981 में फिल्म ‘सिलसिला’ की शूटिंग भी शुरू हो गयी और ये जोड़ी एक बार फिर से साथ आ गई। इसी दौरान दिल्ली के एक फ़ाइव स्टार होटल में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन रेखा की मुलाक़ात हुई लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद धीरे-धीरे अमिताभ रेखा के रोमांस की खबरों का सिलसिला भी थमने लगा। कुछ बरस बाद रेखा ने दिल्ली के एक उद्योगपति मुकेश गुप्ता से मार्च 1990 में शादी कर ली। हालांकि शादी के कुछ साल बाद मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आज भी सिन्दूर लगाती हैं रेखा

इसके लिए भी रेखा को कई तरह के आरोप झेलने पड़े। उधर रेखा, पति मुकेश के निधन के बाद भी मांग में सिन्दूर लगाकर रखती थीं और गले में मंगलसूत्र पहनती थीं जिसने अमिताभ-रेखा के प्रेम प्रसंगों को एक बार फिर से हवा दे दी और कहा जाने लगा कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि इस बात को लेकर न तो रेखा ने कभी कुछ कहा और न ही अमिताभ ने। वहीं अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ प्रेम सम्बन्धों को कभी भी सार्वजनिक तौर पर नहीं स्वीकार नहीं किया, लेकिन रेखा सीधे तौर पर तो नहीं किन्तु कभी हंसी-मज़ाक में, कभी गंभीरता से, कभी दबे रूप से, कभी दर्द भरे गीत-गज़लों से तो कभी किसी और तरह से विभिन्न मंचों पर अपने सम्बन्धों का जिक्र करती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- The Sabarmati Report: एमपी में टैक्स फ्री हुई विक्रांत मैसी की फिल्म, सीएम बोले- ‘सभी MP-MLA देखेंगे ये मूवी’









Users Today : 15

