Home » मनोरंजन » Neha Kakkar Song: नेहा कक्कड़ की आवाज सुन, अनु मालिक ने पीट लिया खुद का मुंह, देखें वायरल वीडियो

Neha Kakkar Song: नेहा कक्कड़ की आवाज सुन, अनु मालिक ने पीट लिया खुद का मुंह, देखें वायरल वीडियो

[the_ad id="14540"]

Neha Kakkar Song: सिंगर नेहा कक्कड़ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। नेहा अपने गानों से इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाती हैं। देश ही नहीं दुनिया भर के करोड़ों लोग उनकी आवाज के फैन हैं। उनके गाने चार्ट बीप में हमेशा ही टॉप पर रहते हैं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन आइडल से की थी। इससे पहले वे जगराते में गाती थीं। साल 2006 में नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 2 में नजर आई थीं। वह उस सीज़न में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं, लेकिन इसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक धुआंधर गाने हिंदी सिनेमा को दिए।

इसे भी पढ़ें- Bollywood News: इस एक्टर ने दी थी अमिताभ बच्चन को कड़ी टक्कर, लेता था मोटी फीस, करियर पीक पर था, लेकिन छोड़ दी इंडस्ट्री

अनु मलिक को आया गुस्सा 

NEHA KAKKAR

वहीं अब इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा कक्कड़ एक अन्य कंटेस्टेंट का हाथ पकड़कर गाना गा रही हैं। वहीं सामने जजेज की बेंच पर अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान बैठे हैं। नेहा जिस तरह से गा रही हैं उसे सुन कर अनु मलिक को गुस्सा आ जाता है और वह अपने ही गाल पर थप्पड़ मारने की बात करने लगते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनु मलिक कह रहे हैं, “नेहा कक्कड़ तेरी आवाज सुनकर लगता है कि अपने मुंह पर थप्पड़ मार लूं, (ऐसा बोलकर वो अपने मुंह पर थप्पड़ मारते भी हैं) वे कहते हैं, क्या हो गया है तुझे।

इंडस्ट्री को दिए हैं कई हिट गाने 

बता दें कि नेहा ने इस सफर में काफी आगे आ चुकी हैं। उन्होंने इंडियन आइडल के कई सीजन जज किए हैं। वह इंडियन आइडल 10, सीजन 11 और सीजन 12 में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वह जो जीता सुपरस्टार शो में भी नजर आई थीं। नेहा ने कॉमेडी सर्कस तानसेन में भी काम किया हैं। वे सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2017 को भी जज कर चुकी हैं। इसके अलावा वे खतरा खतरा खतरा में भी बतौर कंटेस्टेंट परफार्म कर चुकी हैं। नेहा ने कई हिट गाने गाए हैं, जिनमें सेकंड हैंड जवानी, कर गई चुल, मिले हो तुम, सनी सनी, चीज बड़ी, लंदन ठुमकदा,  काला चश्मा, कोका कोला,बदरी की दुल्हनिया, और एक तो कम जिंदगानी आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- 3 बड़ी Flop फ़िल्में दे चुके टाइगर श्रॉफ को है और तृप्ति डिमरी से आस, क्या एक्ट्रेस लगाएंगी डूबती नैया पार

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?