
Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और जमकर कमाई कर रही है। ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन की बात करें तो दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है। बता दें कि ‘पुष्पा 2 द रूल’ पहली फिल्म के पार्ट 1 ‘ पुष्पा द राइज़’ की रिलीज़ के तीन साल बाद रिलीज़ हुई है।
इसे भी पढ़ें- Allu Arjun Video: अल्लू अर्जुन के पैर छूने के लिए दौड़ पड़ा फैन, फिर जो हुआ, वह हैरान करने वाला था
बॉक्स ऑफिस पर हुई शानदार शुरुआत
आज रिलीज हुई फिल्म के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और सभी की निगाहें आज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ ने सुबह 8 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर 21,040 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करेगी।
Elon Musk has given a new twist to the Like button! ❤️ It is now ❤️????. Click once and see! ❤️ -> ❤️????#Pushpa2TheRule #Pushpa2 #AlluArjun???? #AssaluThaggedhele pic.twitter.com/fDI7cxUrRk
— Akki Sehra (@Akkisehra) December 4, 2024
प्री-सेल्स में कर चुकी है 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

सैकनिल्क द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ पहले ही विदेशों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, जबकि बुधवार को फिल्म की रिलीज से पहले घरेलू बिक्री 70 करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी। इस कमाई के साथ ही ‘पुष्पा 2: रूल’ इस साल प्री-सेल्स में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर प्रभास की ‘कल्कि’ 2898 एडी है।
कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ा
इस सप्ताह की शुरुआत में, बुक माई शो ने खुलासा किया था कि ‘पुष्पा 2’ ने पहले ही प्लेटफॉर्म पर 1 मिलियन टिकट बेच दिए हैं, जिससे यह सबसे तेज आंकडा पार करने वाली फिल्म बन गई है। ‘पुष्पा 2: रूल’ सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज गति से 1 मिलियन टिकट बेचने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में कल्कि 2898 एडी, बाहुबली 2: कन्क्लूजन और केजीएफ: चैप्टर 2 को पछाड़ दिया है। हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और पुणे सहित देश भर में बुकमायशो से टिकट बुक करने की होड़ मची है।
Story Begins from here
Elon Musk has changed a like button for #Pushpa2TheRule ❤️????
Click on it and see ❤️ #Pushpa2TheRule #Pushpa2 #AlluArjun #AssaluThaggedhele
— For A Reason (@forareason_in_X) December 4, 2024
समीक्षकों ने की है फिल्म की खूब सराहना
अल्लू अर्जुन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा है। ‘पुष्पा 2’ को कई वेबसाइट्स पर 5.5 रेटिंग दी गई है और फिल्म की स्टार कास्ट की खूब तारीफ हो रही है। ख़ास कर अल्लू अर्जुन की। ‘पुष्पा 2: द रूल फलॉवर नहीं वाकई में वाइल्ड फॉयर है।। उम्मीद की जा रही है कि पुष्पा 2 एक दिलचस्प कहानी, बेहतरीन कलाकारों और आकर्षक फिल्म के साथ साल की सबसे मनोरंजक फिल्म बनेगी।
इसे भी पढ़ें- Pushpa 2 Release: अब 6 दिसंबर को नहीं बल्कि इस डेट को रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’, खुद अल्लू अर्जुन ने दी जानकारी









Users Today : 18

