Home » मनोरंजन » Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

News Portal Development Companies In India
Zakir Hussain:

Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। बीमारी के चलते उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।आज सोमवार की सुबह उनके परिवार ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि संगीतकार पिछले दो हफ्ते से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में एडमिट थे। परिवार ने जाकिर की मौत की पुष्टि करते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया है। परिवार ने खुलासा किया कि उनकी मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से हुई। ये फेफड़ों को प्रभावित करने वाली एक  बीमारी है।

इसे भी पढ़ें-  Lal Krishna Advani: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में भर्ती

दिल की बीमारी से जूझ रहे थे जाकिर

एक करीबी सूत्र के मुताबिक उन्हें दिल की भी बीमारी थी। दो 2 साल पहले उन्हें हार्ट में ब्लॉकेज की वजह से स्टेंट भी लगाया गया था। तबला वादक के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश, एक्टर  रणवीर सिंह समेत तमाम लोगों ने दुःख  जताया है।

सीएम योगी ने जताया दुःख

जाकिर हुसैन के निधन पर दुःख जताते हुए सीएम योगी ने एक्स पर लिखा-  विश्व विख्यात तबला वादक, ‘पद्म विभूषण’ उस्ताद जाकिर हुसैन जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों और शोक संतप्त प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अखिलेश यादव ने जताया शोक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पोस्ट कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा भारत के जाने माने तबला वादक, पद्मविभूषण उस्ताद ज़ाकिर खान का निधन एक अपूरणीय क्षति है।

पिता से सीखा था तबला वादन

बता दें कि जाकिर हुसैन के पिता दिवंगत अल्ला रखा खां एक प्रसिद्ध तबला वादक थे। उन्होंने कई भारतीय और विदेशी फिल्मों के लिए संगीत भी तैयार किया है और फिल्मों में तबला वादन भी किया है। ज़ाकिर हुसैन ने छोटी उम्र में ही तबला सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने सात साल की उम्र में प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। 12 साल की उम्र में वह देश भर में परफार्मेस भी देने लगे थे। करीब 40 साल पहले उस्ताद जाकिर हुसैन और उनका पूरा परिवार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में बस गया था। जाकिर खान ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी ख्याति देश-विदेश तक फैली थी।

कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं

जाकिर हुसैन को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1988 में पद्म श्री से सम्मानित किया था। इसके बाद उन्हें 2002 में पद्म भूषण दिया गया। साल 2023 में पद्म विभूषण जैसे शीर्ष सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें साल 1990 में संगीत के सर्वोच्च पुरस्कार “संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जा चुका है। ज़ाकिर हुसैन ने प्रमुख राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार जीते हैं। 2009 में उन्हें कंटेम्पररी वर्ल्ड म्यूजिक एलबम कैटगरी में सामूहिक संगीतमय परियोजना/प्रयास के लिए मशहूर हुए एलबम ‘ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट’ के लिए  51वें ग्रैमी अवॉर्ड्स से नवाजा गया था। प्रोफेसर ज़ाकिर हुसैन को सात बार ग्रैमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। खास बात ये है में चार बार उन्होंने यह पुरस्कार चार बार जीता भी है।

इसे भी पढ़ें- Zakir Hussain: तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?