
Karanvir And Chum’s Love: ‘बिग बॉस 18’ में एक तरफ लड़ाई का माहौल है तो दूसरी तरफ प्यार के फूल भी खिल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं करणवीर मेहरा और चुम दरांग की। उनके बीच के रिश्ते सभी के सामने आ रहे हैं। वे दोनों एक-दूसरे के करीब आने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। घर के हर शख्स ने उनके रिश्ते को नोटिस भी किया है। अब तो दोनों के प्यार का पक्का सबूत भी सामने आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चूम और करणवीर बाथरूम में बंद दरवाजे के पीछे नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में बना ऐसा हॉरर माहौल, देख कर निकल गई यामिनी की चीख
पहले भी सामने आ चुके हैं बाथरूम सीन
हालांकि ऐसा इसी सीज़न में नहीं हो रहा है बल्कि इससे पहले भी ये सब हो चुका है। अब अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों का सीजन देख लीजिये, तब भी बाथरूम सीन सामने आया था। इसके अलावा, गौतम और सौंदर्या का बाथरूम सीन भी खूब सुर्ख़ियों में रहा था। खैर अब हम इस सीजन की चर्चा करते हैं।
Did #ChumDarang and #Karanveer get intimate inside the house?
During tonight’s episode, Chum was showing something to Karan inside the bathroom. Just then, Karan said, “dekhe zara (let’s see) and shut the door of the washroom. however, their mics were switched on, indicating…— BiggBoss24x7 (@BB24x7_) December 25, 2024
चूम दरांग और करणवीर मेहरा के बारे में सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि घर में आने वाले मेहमान भी कहते हैं कि आप दोनों के बीच कुछ तो हैं। अब करणवीर और चूम ने स्वीकार कर लिया है कि वे दोस्त से कहीं ज्यादा हैं। बिग बॉस फैन पेज बिगबॉस24×7 पर एक ट्वीट पोस्ट आया है। वहीं दूसरे पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें चूम दरांग और करणवीर एक बाथरूम में बंद दरवाजे के पीछे अकेले नजर आ रहे हैं।

क्या हुआ दरवाजे के पीछे
दरअसल, चूम पहले से ही बाथरूम में थीं, तभी करणवीर भी हंसते हुए अंदर चले जाते हैं। अब दोनों के इस वीडियो को लेकर कई सवाल किये जा रहे हैं। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि घर में #चूमदारंग और #करणवीर के बीच कुछ हुआ? दरअसल, ये आज के एपिसोड में दिखाया जायेगा, जहां चूम बाथरूम में करण को कुछ दिखा रही हैं, तभी करण ने कहा, ‘देखो जरा’ और बाथरूम दरवाजा बंद कर दो। हालांकि, उनके माइक्रोफ़ोन चालू थे, जिसका मतलब सिर्फ़ दोस्ती से कहीं ज़्यादा था।
???? Raha nhi jata #BiggBoss18 #AvinashMishra #VivianDsena #RajatDalal pic.twitter.com/IBSeCTaV1j
— Abhimanyu❄️ (@FROZEN_PRATIK) December 25, 2024
पहले भी दिख चुके हैं रोमांटिक
ये पहली बार नहीं है जब चूम और करणवीर के बीच ऐसी स्थिति देखने को मिली है। वे कई बार एक-दूसरे के करीब आ चुके हैं। आपको वह सीन तो याद ही होगा जहां चूम ने श्रुतिका से लड़ाई के बाद करणवीर के साथ बेड शेयर किया था। इसके अलावा दोनों एक बार नहीं बल्कि कई बार इनडायरेक्टली अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। हालांकि अब बात और आगे बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 18: उमर रियाज का भड़का गुस्सा, Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट को बताया ‘नेपो चाइल्ड’?






Users Today : 38

