
Salman Khan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सलमान खान आज अपना 59वां बर्थडे मना रहे हैं। इसी बीच आज उन्हें कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर का स्वैग देखते ही बन रहा था। एयरपोर्ट के बाहर दबंग खान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नजर आये।

हालांकि उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को देखकर वेव किया। सलमान की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैन्स भी उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। बात करें सलमान खान के लुक की तो उन्होंने ब्लैक पेंट के साथ जैकेट पहनी हुई है।

एक्टर ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स के साथ कंप्लीट किया है। सलमान के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेन्ट बाक्स के जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

बता दें कि बीती रात सलमान ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनके बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय ‘सिकन्दर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं फैन्स को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।

उन्होंने अपनी इस अपकमिंग फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके बाद से फैन्स फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे, जो आज उनके बर्थडे पर रिलीज होने वाला था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब फिल्म का टीजर कल शनिवार 28 दिसंबर को जारी किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें- सलमान खान से शुरू की ‘सिकन्दर’ की शूटिंग, किले में तब्दील हुआ सेट, 50 से 70 लोग सुरक्षा में तैनात
इसे भी पढ़ें- सलमान खान की इस हरकत से परेशान होकर सोमी अली ने खत्म कर दिया था रिश्ता, इंटरव्यू में खुद बोलीं एक्ट्रेस
इसे भी पढ़ें- Salman Khan’s Relationship: इन 5 एक्ट्रेस में बसती थी सलमान खान की जान, लेकिन प्यार नहीं चढ़ सका परवान









Users Today : 51

