Home » मनोरंजन » Ravi Kishan Casting Couch: आसान नहीं था इंडस्ट्री में जगह बनाना, कई लोगों ने की फायदा उठाने की कोशिश

Ravi Kishan Casting Couch: आसान नहीं था इंडस्ट्री में जगह बनाना, कई लोगों ने की फायदा उठाने की कोशिश

[the_ad id="14540"]

Ravi Kishan Casting Couch: रवि किशन भोजपुरी और हिंदी इंडस्ट्री का एक मशहूर नाम हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रवि किशन ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। रवि किशन ने अब तक 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इंडस्ट्री में उनका करियर शानदार रहा, लेकिन कई बार उन्हें कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। रवि किशन के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उनका सफर काफी कठिन था। रवि किशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हुए थे।

इसे भी पढ़ें- Casting Couch: 16 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं रश्मि देसाई, बताया- कैसे बचाई थी इज्जत

काम की भूख थी- रवि किशन

RAVI KISHAN

रवि किशन ने एक पॉडकास्ट में काउच एक्टिंग के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता था।  जब वे बिहार से मुंबई आए तो उन्हें काम की भूख थी क्योंकि उन्होंने काफी गरीबी झेली थी।

कई लोगों ने की फायदा उठाने की कोशिश

रवि किशन ने आगे कहा, ‘उस दौरान कई लोगों ने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन मैं हमेशा शांत रहा और उनकी डिमांड कभी नहीं मानी, ‘ जब आप युवा होते हैं, अच्छे दिखते हैं और आपके पास पैसे नहीं होते हैं, तो लोग आपका फायदा उठाना चाहते हैं। ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में होता है, मैं पतला था, लंबे बाल थे और बालियां पहनता था, तब मैंने ये सब झेला।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

 

शॉर्ट कट से मिलता है बस पछतावा

रवि किशन ने आगे कहा, ‘मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है और जो लोग ये रास्ता अपनाते हैं, उन्हें बाद से पछताना पड़ता  है। मैंने कई ऐसे लोगों को देखा है, जो शॉर्ट कट अपनाकर आगे तो बढ़ गये, लेकिन अब पछता रहे हैं। रवि ने आगे कहा, “मुझे विश्वास है कि आपका सूरज एक दिन उगेगा।” 90 के दशक में मेरे साथ आए अक्षय कुमार और अजय देवगन सुपरस्टार बन गए, लेकिन मैंने अपने समय का इंतजार किया।

इसे भी पढ़ें- वायरल हुआ राखी सावंत का वीडियो, कंटेंट क्रिएटर्स को जरूरी टिप्स देती आईं नजर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?