
Death Of Famous Actor: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने और परेशान करने वाली खबर आ रही है। मशहूर मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर का निधन हो गया है। वे तिरुवनंतपुरम के एक होटल में मृत पाए गए। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्टर की अचानक मौत की खबर से फैन्स को भी धक्का लगा है। दिलीप के प्रशंसक और उनके चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Arjun Kapoor: साइबर फ्राड का शिकार हुए अर्जुन कपूर, फैंस को दी सतर्क रहने की सलाह
होटल के कमरे में मृत पाए गए एक्टर
जानकारी के मुताबिक, मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर रविवार 29 दिसंबर की सुबह तिरुवनंतपुरम में अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि 19 दिसंबर को होटल में चेक इन करने वाले दिलीप होटल पहुंचने के बाद अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। ऐसे में जब कमरे से अजीब सी दुर्गन्ध आने लगी तो होटल स्टाफ चिंतित हो गया। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया, तो दिलीप बेजान अवस्था में फर्श पर पड़े थे।
आत्महत्या का शक
दिलीप शंकर को फिल्मों और टेलीविजन शो में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। दिलीप को ‘चप्पा कुरिशु’, ‘अम्मायारियाथे’ और अन्य मलयालम फिल्मों और शो के लिए जाना जाता है। घटना को सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकेगी।
शोक में डूबी इंडस्ट्री
दिलीप की अचानक मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर आप लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Jhanvi And Khushi Kapoor: रूमर्स ब्वायफ्रेंड संग पार्टी करती दिखीं जहान्वी और ख़ुशी, देखें वायरल तस्वीरें






Users Today : 63

