
Sunita Ahuja Shocking Revelations: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वे किसी भी रियलिटी शो में जाती हैं तो वहां उनके मन में जो आता है वह बोल देती हैं। गोविंदा की पत्नी को उनकी इसी अंदाज की वजह से खूब पसंद किया जाता है। गोविंदा भी अक्सर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- अपनी ही रिवाल्वर से घायल हुए गोविंदा, हालत में सुधार, ये रही हादसे की वजह
सुनीता ने किए हैरान करने वाले खुलासे
वहीं अब सुनीता ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैन्स चौंक गये हैं। सुनीता ने खुलासा किया कि उनकी शादी में सबकुछ ठीक नहीं है। बाकी पत्नियों की तरह वह भी अपने रिश्ते में इन सिक्योर होती हैं। इतना ही नहीं, अलग-अलग पसंद के कारण दोनों एक साथ एक घर में भी नहीं रहते हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए, जिसके बारे में उनके फैन्स ने कभी नहीं सोचा रहा होगा। सुनीता ने कहा कि पहले वह अपनी शादी को लेकर सिक्योर महसूस करती थीं, लेकिन अब वह पहले की तरह सहज महसूस नहीं करतीं हैं।
बिलकुल भी रोमांटिक नहीं है गोविंदा
सुनीता ने कहा कि गोविंदा बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं। वह उनके साथ समय बिताना चाहती हैं और कुछ सिंपल चीजें जैसे कि स्ट्रीट फूड का आनंद लेना, लेकिन गोविंदा उन्हें टाइम नहीं देते हैं। हालांकि, वह काम में बिजी रहते हैं और उनके पास ऐसी चीजों के लिए समय नहीं होता है। मैं उससे कहती हूं कि अगले जन्म में मेरे पति बिलकुल भी न बनें’ क्योंकि जिंदगी के इस पड़ाव में वे आपस में दूरी और खुद नेगलेक्ट महसूस करती हैं।
शादी को हो चुके हैं इतने साल

बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी को 37 साल हो गए हैं। इनकी शादी 1987 में हुई थी। शादी के समय सुनीता केवल 18 साल की थीं। इस कपल के दो बच्चे हैं टीना और यशवर्धन। सुनीता और गोविंदा दोनों ही सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि सुनीता ने अपनी शादी में इस पड़ाव पर होने वाले बदलाव के बारे में बताकर फैंस को बताकर हैरान दिया है।
इसे भी पढ़ें- Nikki Tamboli अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मचाएंगी धमाल, इस आइटम सांग से लगाएंगी तड़का









Users Today : 21

