Home » मनोरंजन » Ajay Devgn Super Flop Movie 2024: अजय की इस फिल्म को नहीं मिले दर्शक, लागत का आधा भी नहीं हुआ कलेक्शन

Ajay Devgn Super Flop Movie 2024: अजय की इस फिल्म को नहीं मिले दर्शक, लागत का आधा भी नहीं हुआ कलेक्शन

News Portal Development Companies In India
ajay devgan

Ajay Devgn: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी और अभी भी ये बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। अब अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को टक्कर देने के लिए सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ लेकर आ रहे हैं। देखते हैं ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। हालांकि आज हम यहां उस फिल्म के बारे में बात करेंगे जो पिछले साल यानी 2024 में रिलीज हुई थी और महा फ्लॉप हुई थी। 250 करोड़ में बनी इस फिल्म से मेकर्स और एक्टर को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म दर्शकों के बीच कुछ खास रंग नहीं जमा पाई।

इसे भी पढ़ें- Sikandar Teaser Out: ‘सिंकदर’ के टीजर में दिखा सलमान का भयानक रूप, लोग बोले- ‘पुष्पा 2’ को भी पछाड़ देगी

फिल्म को नहीं मिले दर्शक

ajay devgan

अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का नाम था ‘मैदान’ और ये भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जीवनी और फुटबॉल में उनके योगदान पर आधारित थी। फिल्म का निर्देशन बोनी कपूर ने किया था। करीब 250 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म जब रिलीज हुई तो इसे दर्शक नहीं मिले। इस फिल्म से सुपरस्टार अजय देवगन के स्टारडम को बड़ा झटका लगा था। हालांकि पिछले साल ही उन्होंने फिल्म ‘शैतान’ और उससे पहले ‘दृश्यम 2’ जैसे सुपरहिट फिल्म हिंदी सिनेमा को दी थी।

आधी लागत भी नहीं वसूल पाई थी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और प्रियामणि-स्टारर ‘मैदान’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि वैश्विक स्तर पर इसने 71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अजय देवगन की यह फिल्म अपने कुल बजट का आधा भी कलेक्शन नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

बोनी कपूर की उम्मीदें टूट गईं

ऐसा नहीं है कि आलोचकों को ‘मैदान’ की कहानी, निर्देशन या संगीत पसंद नहीं आया, लेकिन फिल्म का दुर्भाग्य यह था कि जब ‘मैदान’ लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों ने इस नकार दिया। इस फिल्म से बोनी कपूर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ये बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह ‘मैदान’ की असफलता से काफी निराश हुए थे। भले ही फिल्म बुरी तरह असफल रही, लेकिन उन्हें इस पर गर्व था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अजय देवगन ने ‘मैदान’ में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। अब “मैदान” अब प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें- ‘Pushpa 2’ Box Office Collection: ‘पुष्पा 2’ ने मचाई गदर, अब तक हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?