
Shaheen Bhatt with Mystery Man: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने परिवार के साथ नये साल का जश्न मनाया। इस मौके पर वे सभी थाईलैंड में थे। इस दौरान आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट भी उनके साथ थीं। शाहीन भट्ट ने इस वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह अपनी मां और बहन के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक ग्रुप फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में सोनी राजदान, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और अयान मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- नीतू कपूर के साथ पेरिस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं आलिया भट्ट , सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज
तेजी से वायरल हो रही तस्वीर

शाहीन ने अपनी छुट्टियों का खूब लुत्फ उठाया। उन्होंने तस्वीरों के साथ एक लंबा कैप्शन भी लिखा है। शाहीन की फोटोज अब तेजी से वायरल हो रही हैं। इस फोटो में शाहीन को एक मिस्ट्री मैन के साथ हाथ में हाथ डाले समुद्र के नज़ारे का आनंद लेते देखा जा सकता है। हालांकि फोटो में दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन दोनों ने काला चश्मा लगा रखा है और मिस्ट्री मैन ने सफेद शर्ट पहनी है।
यूजर्स कर रहे सवाल
शाहीन की इस फोटो को देखकर यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अयान मुखर्जी को डेट कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शाहीन, तुम्हें और अयान को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं, आख़िरकार शाहीन को अपने हिस्से की ख़ुशी मिल ही गई।’ वहीं एक यूजर ने सवाल किया, आखिरी तस्वीर में कौन है? एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या ये शाहीन और अयान मुखर्जी हैं? शाहीन की इस फोटो पर इसी तरह के और भी कमेन्ट आ रहे हैं। हालांकि शाहीन इस इस मिस्ट्री मैन को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दें कि अयान मुखर्जी रणबीर कपूर के बहुत अच्छे दोस्त हैं। अयान ने रणबीर के साथ ‘वेक अप सिड’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फ़िल्में बनाई हैं और इन तीनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ धर्मा प्रोडेक्शन की उम्मीदों पर फिरा पानी








Users Today : 8

