Home » मनोरंजन » Khesari Lal Upcoming Movie: रिलीज हुआ फिल्म ‘डंस’ का पहला गाना, डांस मूव्स के दीवाने हुए फैंस

Khesari Lal Upcoming Movie: रिलीज हुआ फिल्म ‘डंस’ का पहला गाना, डांस मूव्स के दीवाने हुए फैंस

[the_ad id="14540"]
Khesari Lal Upcoming Movie

Khesari Lal Upcoming Movie: खेसारी लाल यादव की फिल्में हों या उनके गाने, दर्शकों का उत्साह हमेशा चरम पर रहता है। खेसारी इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘डंस’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म का पहला गाना आज गुरुवार को रिलीज हो गया। गाने के बोल हैं ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ इस गाने को खेसारी लाल यादव और श्वेता सेन पर फिल्माया गया है। गाने में खेसारी लाल ने शानदार डांस किया है।

इसे भी पढ़ें- Khesari Lal-Akanksha Puri Video: सामने आया खेसारी लाल और आकांक्षा पूरी का जिम वीडियो, लोग बोले- ‘प्रमोशन के लिए कुछ भी’

कमाल की है खेसारी और श्वेता सेन की केमिस्ट्री

खेसारी का ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ गाना GMJ-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने को कृष्णा बिदर्दी ने लिखा है। गाने में खेसारी और श्वेता सेन की केमिस्ट्री कमाल लग रही है। दोनों ने एनर्जी से भरपूर डांस किया है। खेसारी ने एक बार फिर अपने डांस से फैन्स का दिल जीत लिया है। इस गाने पर खेसारी लाल के फैन्स की जबर्दस्त प्रतिक्रिया आ रही है।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

यूजर्स का कहना है कि भोजपुरी का स्तर बदल गया है। एक यूजर ने लिखा, ‘कोई कितना भी दम लगा लें, लेकिन खेसारी के स्टारडम को हिला नहीं सकता है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘डंस’ का गाना तो लाजवाब है। अब तो फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो छठ पर उनकी फिल्म ‘राजा राम’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

14 जनवरी को रिलीज होगा ट्रेलर

खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसका ट्रेलर 14 जनवरी को रिलीज किया जायेगा। दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। टीजर में खेसारी दुश्मनों  के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। वहीं इसे सुधीर सिंह, जीतेंद्र सिंह और इंद्रेश बहादुर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- खेसारी लाल की फिल्म ‘राजाराम’ का टीजर रिलीज, स्पेशल भूमिका में नजर आएंगे एक्टर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?