
Maha Kumbh 2025: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हर्ष रिछारिया महाकुंभ 2025 में पहुंची हैं। ऐसे में अब उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। खबर है कि वह साध्वी बन गई हैं। अब उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वह रथ पर सवार होकर महाकुंभ में पहुंचीं हैं। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया है और फूलों की माला पहनी है। उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी कहा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: धरा पर शुरू हुआ दिव्य महोत्सव, कंपकंपी ठंड और कोहरा भी नहीं रोक पाई आस्था के इस सैलाब को
शॉर्ट ड्रेस में सामने आईं तस्वीरें
हर्षा ने बताया कि वह दो साल से साध्वी हैं। हर्षा ने महाकुंभ से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसके बाद से उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज और वीडियोज में हर्षा को शॉर्ट ड्रेस में पोज देते और डांस करते देखा जा सकता है।
एक वीडियो में उन्हें शॉर्ट डेनिम ड्रेस और क्रॉप टॉप पहने देखा जा सकता है। उन्होंने ब्राइट मेकअप और घुंघराले बालों से लुक को पूरा किया है। हर्षा को टैटू भी बहुत पसंद है। उन्होंने अपने पैर पर टैटू बनवाया है। हर्षा को हाई स्लिट ड्रेस से लेकर ऑफ-शोल्डर आउटफिट तक में देखा जा सकता है। उनका स्टाइल किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।
उत्तराखंड से रखती हैं ताल्लुक
हर्षा रिछालिया की इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह एक पब्लिक फिगर, सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लुएंसर हैं। वह आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज की शिष्या हैं। वह खुद को हिंदू सनातन शेरनी बताती हैं। हर्षा उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
यूजर्स कर रहे ट्रोल
यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये कोई साध्वी नहीं है,. ये होस्ट हर्षा हैं, इन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया हुआ है, मैंने इसके साथ में काम किया है। एक अन्य यूजर ने कमेन्ट किया है- ‘चलो ये ही कर लेती हूं शायद वायरल हो जाऊं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- खुद का प्रचार करने के लिए आई हैं।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: नेहरु-गांधी को भी पसंद थी प्रयागराज की ये कचौरी, अब महाकुंभ में लगेगा स्टॉल






Users Today : 18

