
Mahavatar Narsimha Teaser: अश्विन कुमार की आगामी एनिमेटेड फिल्म ‘महा अवतार नरसिम्हा’ अपने अद्भुत, दिलचस्प और खूबसूरत पोस्टर के लिए चर्चा में है। इस उत्कृष्ट कृति का निर्माण दो प्रमुख प्रोडक्शन हाउस, होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। यह महावतार सीरिज की शुरुआत है, जिसमें भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Karan Johar: जानें किसे डेट कर रहे हैं करण जौहर, फिल्म मेकर ने खुद किया खुलासा
दिव्य अनुभव का एहसास दे रहा टीजर
मेकर्स ने पहले ही आज के दिन ‘महा अवतार नरसिम्हा’ के टीजर के रिलीज का ऐलान किया था और अब अब इसे मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। यह एक अभूतपूर्व सिनेमाई अनुभव का वादा करती है, जहां एक तरफ महाकुंभ मेला चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस खास टीजर को देखना वाकई दिव्य अनुभव होगा।
भक्ति और उम्मीद की है कहानी
अश्विन की ‘महा अवतार नरसिम्हा’ भक्ति और उम्मीद की कहानी है, जो भक्त प्रह्लाद के जरिये सुनाई जाती है। सीरिज में दिखाया गया है कि भगवान विष्णु नरसिम्हा के अवतार में कैसे आये और बुराई का अंत करते हुए मानवता को फिर से स्थापित किया। मेकर्स का मानना है कि ये एक ऐसी कहानी है, जिसे लोगों को सुनाना बेहद जरूरी है क्योंकि ये एक बेहद खास और अनोखी है। यही वजह है कि मेकर्स ने इसे एनिमेटेड तरीके से दिखाने का फैसला किया, ताकि इसकी हर बारीकी को सही तरीके से बिना किसी रुकावट के दिखाया जा सके।
होम्बले फिल्म्स का है ये दूसरे प्रोजेक्ट
‘कंतारा’ की सफलता के बाद भारतीय संस्कृति के कम-ज्ञात पक्ष को प्रदर्शित करने वाला यह होम्बले फिल्म्स का ये दूसरा प्रोजेक्ट है। ‘कंतारा’ के माध्यम से उन्होंने दुनिया को कोला उत्सव के अभूतपूर्व इतिहास से परिचित कराया और भारत के दिल में बसने वाली एक विशेष संस्कृति की कहानी सभी को दिखाई। यह फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी हिट बन गई। रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये भारत की सबसे बड़ी अखिल भारतीय फिल्म भी बनी।
3डी में होगी रिलीज
‘महा अवतार नरसिम्हा’ अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित और कलीम प्रोडक्शंस के तहत शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई द्वारा निर्मित है। अपने मनमोहक कंटेंट के लिए मशहूर होम्बल फिल्म्स के साथ साझेदारी का उद्देश्य सिनेमाई उत्कृष्ट कृति को कई मनोरंजन प्लेटफार्मों पर लाना है। आश्चर्यजनक दृश्यों, सांस्कृतिक विविधता, अत्याधुनिक फिल्म निर्माण तकनीकों और एक मनोरंजक कहानी से भरपूर यह फिल्म पांच भारतीय भाषाओं में 3डी में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: 2025 ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई देशी गर्ल की ये फिल्म









Users Today : 28

