
प्रयागराज। Maha Kumbh Dusky Deauty: यूपी के प्रयागराज में संगम तट पर इन दिनों महाकुंभ मेला लगा है। इसका आध्यात्मिक महत्व है और इसमें देश दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था है। अब तक मेले में 5 करोड़ से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रुद्राक्ष बेचने वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसका हर कोई मुरीद हो रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की यह लड़की इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसकी वजह है उसकी खूबसूरत आंखें। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल में…
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh and 11 Operations: महाकुंभ में यूपी पुलिस चला रही ये 11 ऑपरेशन, एक-एक शख्स पर है नजर
रुद्राक्ष की माला बेच रही लड़की

इस लड़की की खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनकी सांवली त्वचा, खूबसूरत आंखें, तीखे नैन-नक्श और खूबसूरत बालों ने लोगों को उसका दीवाना बना दिया है। कई लोग इस लड़की की तुलना मोनालिसा की सुन्दरता से कर रहे हैं। वायरल वीडियो में वह भीड़ को रुद्राक्ष की माला बेचते हुए नजर आ रही है। उसकी शांत मुस्कान और अच्छा व्यवहार उसे और अधिक आकर्षक बना रहा है।
मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 17 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर उसकी प्रशंसा कर हैं और कमेन्ट कर रहे हैं कि वह बहुत सुंदर है, उसकी आंखें वास्तव में सुंदर हैं। कमेन्ट के साथ ही ढेर सारे दिल वाले इमोजी भी शेयर हो रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट में लिखा है, उसका चरित्र भी खूबसूरत है, मेहनत कर रही है वो…
आईआईटी बाबा भी बटोर रहे सुर्खियां
इस लड़की के अलावा महाकुंभ में ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से मशहूर बाबा अभय सिंह की भी खूब चर्चा हो रही है। बाबा अभय सिंह ने बॉम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद संन्यास ले लिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं हरियाणा से हूं, मैंने आईआईटी से इंजीनियरिंग और फिर आर्ट्स की पढ़ाई की, लेकिन मुझे शांति नहीं मिली। इसके अलावा साध्वी हर्षा रिछारिया की कहानी भी सोशल मीडिया पर काफी चर्हैचित रही। उनके पुराने वीडियोज में सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया है।
इसे भी पढ़ें- Dome City In Prayagraj: महाकुंभ-2025 में बन रही डोम सिटी, जानें किराया और सुविधाएं









Users Today : 14

