Home » मनोरंजन » Saif Ali Khan Attack: करीना ने पुलिस को बताई सैफ पर हुए हमले की पूरी कहानी, कहा- जेह के कमरे में था हमलावर

Saif Ali Khan Attack: करीना ने पुलिस को बताई सैफ पर हुए हमले की पूरी कहानी, कहा- जेह के कमरे में था हमलावर

News Portal Development Companies In India
Saif Ali Khan Attack

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर गुरुवार सुबह उनके घर में घुसे एक चोर ने जानलेवा हमला कर दिया। अब आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35  टीमें गठित की गई हैं, लेकिन आरोपी अभी भी सब की पहुंच से दूर है। पुलिस अब तक 40 से 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। करीना कपूर का भी बयान दर्ज किया गया। करीना कपूर ने पुलिस को उस रात हुई सारी बात बताई।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया हमलावर, सीसीटीवी फुटेज में दिखी झलक

काफी एग्रेसिव था हमलावर 

पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, करीना ने अपने बयान में कहा कि आरोपी जब घर में घुसा था, तो काफी एग्रेसिव था, लेकिन उसने घर से कुछ भी चोरी नहीं किया। जब उसकी सैफ से हाथापाई हुई तब भी वह बेहद आक्रामक था। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि, घर में मौजूद बच्चों और महिलाओं को बचाने के लिए सैफ ने हस्तक्षेप किया और हमलावर को रोकने की कोशिश की।

Saif Ali Khan Attack

उन्होंने कहा,  ऐसा लग रहा था, जैसे कि आरोपी हमारे छोटे बेटे जेह (जहांगीर) पर हमला करना चाहता था क्योंकि वह जेह के कमरे में ही मौजूद था। उस वक्त जेह के कमरे में मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव किया और सैफ के बीच में आ जाने की वजह से वह जेह तक नहीं पहुंच पाया।

बच्चों को भेजा 12वीं मंजिल पर

इस दौरान हमलावर ने सैफ पर कई बार हमला किया।  करीना ने कहा, जब सैफ और चोर के बीच हाथापाई हो रही थी, तभी मौका देखकर मैंने बच्चों और महिलाओं को 12वीं मंजिल पर भेज दिया।  करीना ने कहा, हैरानी की बात ये है कि हमलावर ने घर से कुछ भी चोरी नहीं किया। अलमारी में सारे गहने सुरक्षित हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीना इस हादसे से इतनी परेशान हो गईं कि उनकी बहन करिश्मा कपूर उन्हें अपने घर लेकर चली गईं। पुलिस को दिए अपने बयान में करीना ने कहा कि घर में ज्वेलरी सामने ही रखी थी, लेकिन हमलावर ने उन्हें छुआ तक नहीं।

 

पुलिस ने की आरोपी की पहचान

खबर आ रही है कि पुलिस ने आरोपी के चेहरे की पहचान कर ली है। दरअसल, इस घटना में एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है, जो संभवतः हमले का अपराधी है। आशंका जताई जा रही है कि इसी शख़्स ने मुंबई के पूर्वी उपनगर परिसर में 11 दिसंबर को इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। लोगों ने इसे पकड़ा लेकिन मानसिक रोगी समझकर छोड़ दिया। फ़िलहाल, पुलिस इसके आपराधिक रिकार्ड की छानबीन कर थी है। ये शख़्स ख़ुद को डिलीवरी बॉय बता रहा है। वहीं  दूसरे इलाक़ों में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की बात भी सामने आ रही है।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, सामने आया CCTV फुटेज

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?