Home » मनोरंजन » Saif-Kareena: पैपराजी अब नहीं क्लिक कर सकेंगे तैमूर और जेह तस्वीर, सैफ करीना ने लगाईं पाबंदी

Saif-Kareena: पैपराजी अब नहीं क्लिक कर सकेंगे तैमूर और जेह तस्वीर, सैफ करीना ने लगाईं पाबंदी

News Portal Development Companies In India
Saif-Kareena

Saif-Kareena: सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे तैमूर और जेह की तस्वीर और वीडियो लेने के लिए पैपराजी अक्सर ही उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं। फैन्स को भी उनकी फोटोज और वीडियोज का इन्तजार रहता है। कई बार घर के बाहर मस्ती करते हुए तैमूर और जेह की क्यूट पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, जिस पर फैन्स जमकर प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन अब फैंस को तैमूर और जेह की फोटोज और वीडियोज देखने को नहीं मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर BJP नेता का तंज, कहा- ‘कचरा हटना चाहिए था’

बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

दरअसल, सैफ और करीना को अभी तक तैमूर और जेह की तस्वीरें लेने से कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने पैपराजी को कभी भी अपने बच्चों की तस्वीरें लेने से मना नहीं किया, लेकिन सैफ पर हाल ही में हुए हमले के बाद अब कपल ने अपने घर की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा सख्त कर दी है। साथ ही तैमूर और जेह की सुरक्षा भी टाइट कर दी है। सैफ और करीना की टीम ने पैपराजी से अपील की है कि अब वे उनके घर के बाहर खड़े रहकर तैमूर और जेह की तस्वीरें न खींचे और न ही वीडियोज बनाएं।

 

पैपराजी के साथ हुई ऑफ कैमरा ब्रीफिंग

सैफ- करीना की टीम ने 28 जनवरी को पैपराजी के लिए एक ऑफ कैमरा ब्रीफिंग रखी थी, जिसमें ये गुजारिश की गई कि अब पैपराजी तैमूर और जेह की तस्वीरें और वीडियोज नहीं क्लिक करें। उन्होंने कहा ये कदम सैफ पर हुए हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उठाया जा रहा है। ब्रीफिंग में ये भी कहा गया कि तैमूर और जेह की सुरक्षा सैफ और करीना के लिए सबसे ज्यादा अहम है। एक्टर की टीम का कहना है कि सैफ और करीना की तरफ से जब भी फोटो का मौका होगा तो पैपराजी को इससे अवगत करा दिया जायेगा। बता दें कि हाल ही में सैफ पर हुए हमले के बाद सतगुरु शरण अपार्टमेंट की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, सामने आया CCTV फुटेज

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?