Home » मनोरंजन » Uorfi Javed: कहां गईं उर्फी, सोशल मीडिया पर नहीं आ रहीं नजर

Uorfi Javed: कहां गईं उर्फी, सोशल मीडिया पर नहीं आ रहीं नजर

News Portal Development Companies In India
Uorfi Javed

Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रियता हासिल की है। इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें उनके लुक्स और कपड़ों की वजह से पहचान मिली है। खुद की डिजाइन की गईं अजीबो-गरीब और बोल्ड ड्रेस से उर्फी ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचाई है। हालांकि, बीते कुछ समय से उर्फी सोशल मीडिया पर नहीं नजर आ रही हैं और न ही वे कोई स्टाइलिश आउटफिट्स वाली पोस्ट शेयर कर रही हैं। उन्होंने इसकी वजह बताई है कि आखिर वे ऐसा क्यों कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: सोशल मीडिया पर दिखा साध्वी का बोल्ड अवतार, वीडियोज देखकर दंग रह गये लोग

नहीं शेयर कर रही पोस्ट

Uorfi Javed

आये दिन अपने स्टाइलिश लुक्स से सनसनी मचाने वाली उर्फी इन दिनों इस तरह की एक भी पोस्ट शेयर नहीं कर रही हैं। आज  शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की और ऐसा वह क्यों कर रही हैं, इसकी वजह भी बताई। उर्फी ने लिखा, ‘मैं इन दिनों अपने आउटफिट्स के साथ कुछ नया प्रयोग कर रही हूं, लेकिन सब में फेल हो जा रही हैं। मैं और मेरी टीम अपना बेस्ट देने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमारा कोई भी आइडिया सक्सेज नहीं हो पा रहा है।  यही वजह है कि नये आउटफिट्स में अभी तक मेरी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

Uorfi Javed

जल्द करूंगी जोरदार वापसी

Uorfi Javed

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, ‘मैं जानती हूं आप सभी ड्रामा मिस कर रहे हैं, जल्द ही मैं फिर से जोरदार वापसी करूंगी। उन्होंने आगे लिखा, इस तरह के एक्सपेरिमेंट करने के लिए काफी ज्यादा पैसे और समय की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जब इसमें असफलता मिलती है, तो यह आपको और ज्यादा पीछे धकेल देती है। फिर भी, उम्मीद है कि मैं जल्द ही दमदार वापसी करूंगी। बता दें कि अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी कई टीवी शो और सीरीज में नजर आ चुकी हैं। उन्हें ‘बिग बॉस’ ओटीटी के सीजन 1 में भी देखा गया था। बीते वर्ष उर्फी की सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, लेकिन ज्यादा नहीं चली और न ही इसे क्रिटिक्स ने खास तवज्जो दी।

इसे भी पढ़ें- Viral photo: चावल के बोरे का बैग लेकर अमेरिका में घूमी महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?