Home » मनोरंजन » Salman Khan: जेल से बाहर आएंगे सलमान के फार्म हाउस पर हमला करने वाले आरोपी, SC ने दी जमानत

Salman Khan: जेल से बाहर आएंगे सलमान के फार्म हाउस पर हमला करने वाले आरोपी, SC ने दी जमानत

News Portal Development Companies In India
Salman Khan

Salman Khan:  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पर जनवरी 2024 में दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं पेश किए गये हैं। सलमान के फार्म हाउस पर हमले की साजिश करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में इनकी मौजूदगी के अलावा कुछ नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें- Rashmika Mandanna को लगी चोट, रोकी गई सलमान खान की ‘सिकंदर’ की शूटिंग

वकील ने दी ये दलील 

बता दें कि पुलिस ने वासपी महमूद खान उर्फ वसीम चिकना और गौरव विनोद भाटिया उर्फ संदीप बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। बचाव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि सिर्फ व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने से इन्हें आरोपी नहीं माना जा सकता।

24 अप्रैल को हुई थी एक्टर के घर के बाहर फायरिंग

गौरतलब है कि 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई। इसके बाद, 24 अप्रैल को ही नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये लोग पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव भाटिया, वासपी खान, धनंजय कश्यप और जीशान खान शामिल थे। इसके बाद, 3 जून को पुलिस ने हरियाणा से एक और आरोपी को पकड़ा। इस मामले में कुल सात लोग गिरफ्तार किये गये थे।

 सलमान पर थी हमला करने की योजना

मुम्बई पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने लगभग डेढ़ महीने तक सलमान खान के पनवेल फार्महाउस की रेकी की थी। इसके लिए उन्होंने वहां एक कमरा किराए पर लिया था। उन्हें पता था कि सलमान हिट एंड रन केस के बाद धीरे गाड़ी चलाते हैं, यही वजह थी कि उन्होंने पनवेल के रास्ते पर हमला करने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने जब्त किये थे मोबाइल और सिम

1 जून 2024 को DCP विवेक पनसारे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि पुलिस को हत्या की साजिश के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद, पुलिस ने लॉरेंस गैंग के सोशल मीडिया ग्रुप में शामिल होकर सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। आरोपियों ने सलमान के फार्म हाउस, शूटिंग स्थल और गोरेगांव फिल्म सिटी की रेकी की थी, जिसका वीडियो उनके फोन से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कई मोबाइल और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं।

हो रही पाकिस्तान एंगल की जांच

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी से संपर्क में थे और वे अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स का भी उपयोग कर सकते थे। इनमें से अजय कश्यप मुख्य समन्वयक था, जो हथियारों की तस्करी में भी शामिल था। इस केस में पाकिस्तान एंगल की भी जांच की जा रही है।

श्रीलंका भागने का था प्लान

पुलिस को यह भी पता चला है कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात में लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग के 60-70 गुर्गे सलमान खान की रेकी कर रहे थे। वे नाबालिगों का इस्तेमाल करके हमले की योजना बना रहे थे और हमले के बाद बोट से कन्याकुमारी होते हुए श्रीलंका भागने का प्लान था।

 

इसे भी पढ़ें- Salman Khan Photos: बर्थडे पर स्वैग में दिखे सलमान खान, पैपराजी को भी किया हैलो

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?