Home » मनोरंजन » ‘Raid 2’ Teaser: कब आएगा ‘रेड 2’ का टीजर, अजय देवगन ने मोशन पोस्टर जारी कर बताई डेट

‘Raid 2’ Teaser: कब आएगा ‘रेड 2’ का टीजर, अजय देवगन ने मोशन पोस्टर जारी कर बताई डेट

News Portal Development Companies In India
'Raid 2' Teaser

‘Raid 2’ Teaser: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। इस फिल्म को लेकर अजय ने सोशल मीडिया पर ‘रेड 2’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। साथ ही टीजर रिलीज के बारे में भी जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें- Those Actresses Earned 3000 Crores: इन अभिनेत्रियों ने बनाया रिकॉर्ड, कमाए 3 हजार करोड़ से ज्यादा

1 मई को रिलीज होगी फिल्म

'Raid 2' Teaser

अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, फिल्म का पहला टीजर कल 28 मार्च को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में फिल्म के किस सीन की झलक दिखाई जाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘बड़ी बाजी। बड़े राज। सबसे बड़ी रेड आ रही है।” आगे लिखा, ”रेड 2′ का टीजर कल आएगा।’ मोशन पोस्टर के साथ ही अजय देवगन के फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। उन्होंने लिखा, ‘आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को।’

‘रेड’ का सिक्वल है ‘रेड 2’ 

'Raid 2' Teaser

‘रेड 2’ अजय देवगन की 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। यह फिल्म आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की वापसी है। फिल्म प्रेमी ‘रेड’ के सिक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है। यह फिल्म 1 मई 2025 को थियेटर्स में दस्तक देगी। ‘रेड’ की तरह इसका सीक्वल भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी पर आधारित है, जो खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर सफेदपोश अपराधों पर नजर रखने का काम करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

ये कलाकार होंगे अहम भूमिका में

'Raid 2' Teaser

सात साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।  यही वजह थी कि मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया। अजय देवगन  फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। वे फिल्म में दादा भाई के किरदार में दिखेंगे। इन दोनों के अलावा वाणी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

 

इसे भी पढ़ें- IPL 2025 Opening Ceremony: ग्लैमर से भरपूर होगी IPL की ओपनिंग सेरेमनी, ये सितारे बिखेरेंगे जलवा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?