Home » मनोरंजन » Alia Bhatt: आलिया भट्ट के साथ हुआ हादसा, हाथ जला, परेशान हुईं सोनी राजदान

Alia Bhatt: आलिया भट्ट के साथ हुआ हादसा, हाथ जला, परेशान हुईं सोनी राजदान

[the_ad id="14540"]
Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ कुकिंग पर भी काफी ध्यान दे रही हैं।  वह  अपनी मां से खाना बनाना सीख रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस का किचन में काम करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एप्पल क्रम्बल बनाती दिखाई दे रही हैं, लेकिन इस दौरान एक हादसा हुआ और उनका हाथ जल गया।

इसे भी पढ़ें- Shaheen Bhatt with Mystery Man: कौन है ये मिस्ट्री मैन, जिसे डेट कर रही हैं आलिया भट्ट की बहन शाहीन, वायरल हुई तस्वीर

‘एप्पल क्रम्बल’ बनाते हुए जला हाथ

Alia Bhatt:

दरअसल, आलिया भट्ट ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस की मां किचन में नजर आती हैं, तभी आलिया वहां आती हैं और कहती हैं कि चलो मैं बना देती हूं। इसके बाद दोनों मिलकर एप्पल क्रम्बल बनाती नजर आती हैं। इसी दौरान कुछ ऐसा होता है कि आलिया का हाथ जल जाता है।

फैन्स कर रहे तारीफ

दरअसल, एक्ट्रेस गलती से एप्पल क्रम्बल वाली गर्म ट्रे को छू लेती हैं, जिससे उनका हाथ जल जाता है। आलिया का हाथ जलते ही एक्ट्रेस की मां  सोनी राजदान काफी परेशान हो जाती हैं और तुरंत उनका हाथ ठंडे पानी में डाल देती हैं। आलिया के लिए मां सोनी राजदान का ऐसा प्यार देख फैंस खुश हो गये और उनकी तारीफ कर रहे हैं। आलिया ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने इसके लिए अपना हाथ जला लिया…।’

लव और वॉर’ में आएंगी नजर

Alia Bhatt

बात करें अलिया के वर्क फ्रंट की, तो वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव और वॉर’ में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि, ये एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा आलिया के पास फिल्म ‘अल्फा’ भी पाइपलाइन में है, जो इसी साल रिलीज होगी।

 

इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ धर्मा प्रोडेक्शन की उम्मीदों पर फिरा पानी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?