Home » मनोरंजन » Jaat Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी ‘जाट’ की कमाई, ‘इस मामले में ‘छावा’ को दी मात

Jaat Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी ‘जाट’ की कमाई, ‘इस मामले में ‘छावा’ को दी मात

News Portal Development Companies In India
Jaat Box Office Collection

Jaat Box Office Collection:  हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 9.5 करोड़ की कमाई की थी। साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म की ये ओपनिंग अच्छी मानी जा रही थी क्योंकि ट्रेड एक्सपर्ट्स और फिल्म क्रिटिक्स के मुताबिक, लगभग इतनी ही ओपनिंग की उम्मीद थी। हालांकि, दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई और ये  महज 7 करोड़ ही कमा सकी।

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘जाट’ और ‘गुड बैड अग्ली’ सलमान की ‘सिकन्दर’ का भी बुरा हाल

15 करोड़ पर पहुंचा कलेक्शन

Jaat Box Office Collection

इसके बाद तीसरे और चौथे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ कमाए और अब चौथे दिन कमाई 15 करोड़ पर पहुंच गई है। ‘जाट’ न सिर्फ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों (छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स के बाद चौथी फिल्म) में अपनी जगह बनाई बल्कि इस फिल्म ने इस साल रिलीज हुई 13 बॉलीवुड फिल्मों में से 10 का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है।

‘जाट ‘ ने बनाया रिकॉर्ड

Jaat Box Office Collection

इसके साथ ही फिल्म ने अपने पहले रविवार के कलेक्शन में एक और रिकॉर्ड बना लिया है और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया है। इन फिल्मों के पहले रविवार के कलेक्शन की तुलना ‘जाट’ और ‘छावा’ के ओपनिंग डे कलेक्शन से की गई और जानने की कोशिश की गई कि तो पता चला की इस मामल में ‘जाट’ ने बाजी मार ली है। आइए जानते हैं कैसे…

कमाई में 57.89% का हुआ इजाफा

Jaat Box Office Collection

दरअसल, ‘छावा’ ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ और पहले रविवार को 48.5 करोड़ रुपए कमाए। इन दो दिनों की कमाई का प्रतिशत देखें तो ‘छावा’ के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले रविवार को 56.45% का इजाफा हुआ। अब अगर पहले दिन ‘जाट’ की कमाई देखें तो यह 9.5 करोड़ रुपए थी। रविवार को यह कमाई बढ़कर 15 करोड़ हो गई (यह आंकड़ा अभी बदल सकता है)। यानी पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 57.89% का इजाफा हुआ है।

ये कलाकार हैं अहम भूमिका में

Jaat Box Office Collection

साफ है कि, सनी देओल की ‘जाट’ के मुकाबले विक्की कौशल की ‘छावा’ को पहले रविवार को करीब 1 फीसदी कम उछाल मिला है। ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने ‘जाट’ को 100 करोड़ रुपए में बनाया है। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में जगपति बाबू, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा और राम्या कृष्णन  भी अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं।

 नोट- यहां बताए गए बॉक्स ऑफिस से जुड़े आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं. इनमें कुछ ऊपर नीचे भी हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें- Jaat Teaser Out: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का टीजर आउट, अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा खतरनाक दिखा अंदाज

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?