
Raid 2 OTT Release: 2018 में आई अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रेड’ की सिक्वल ‘रेड 2’ आज 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। उम्मीद है कि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और ब्लाकबस्टर साबित होगी। ये भी कहा जा रहा है कि, ये फिल्म साल 2025 की एक और बड़ी हिट साबित होगी। इसके साथ ही फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज डिटेल्स जानने के लिए भी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं ‘रेड 2’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
इसे भी पढ़ें- अजय देवगन की ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही ‘सिंघम अगेन’, बन सकती है सबसे बड़ी FILM
जुलाई में होगी स्ट्रीम

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने स्ट्रीमिंग दिग्गज प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के साथ डिजिटल रिलीज डील की है। अजय देवगन की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म कथित तौर पर अपना थियेट्रिकल रन पूरा करने के बाद ऑनलाइन रिलीज की जायेगी। ओटीटी प्ले डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रीमिंग दिग्गज ने फिल्म के डिजिटल अधिकार प्राप्त कर लिए हैं और उम्मीद है कि, जून के अंत या जुलाई 2025 की शुरुआत में इसका ओटीटी पर प्रीमियर होगा। कहने का मतलब ये है कि, फिल्म स्टैंडर्ड 60 दिन की थिएट्रिकल रिलीज विंडो को फॉलो करने के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी जाएगी।
मुश्किलों का सामना करते दिखेंगे अजय

‘रेड 2’ में अजय देवगन एक बार से आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो रितेश देशमुख द्वारा निभाए गए एक और भ्रष्ट और शक्तिशाली राजनेता का सामना करेंगे लेकिन इस बार, चीजें इतनी आसान नहीं होंगी, छापे त्वरित परिणाम नहीं देते हैं, और अमय खुद को झूठ और प्रभाव के एक गहरे और अधिक खतरनाक खेल में फंसता हुआ पायेंगे। ये फिल्म न सिर्फ सिस्टम में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली बारीकियों की दिखा रही है, बल्कि एक ईमानदार अधिकारी द्वारा सामना की जाने वाली व्यक्तिगत और पेशेवर लड़ाइयों को भी उजागर करने वाली है। फिल्म में वाणी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
ये कलाकार भी दिखेंगे अहम भूमिका में

बता दें कि, ‘रेड’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था। अब वो ही ‘रेड 2’ भी लेकर आये हैं। राज कुमार हमेशा ही दर्शकों को एक मनोरंजक कहानी देते हैं। रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव द्वारा लिखित स्टोरी लाइन दर्शकों को एक मनोरंजक कहानी देती है। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले शीर्ष निर्माता अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार, प्रज्ञा सिंह, भूषण कुमार, और गौरव नंदा ने किया है।
इसे भी पढ़ें-‘भूल भुलैया 3′ और ‘सिंघम अगेन’ के बीच चुपके से आई अजय देवगन की ‘नाम’, बज्मी ने पोस्टर शेयर कर किया डेट का ऐलान









Users Today : 18

