Home » मनोरंजन » Raid 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है ‘रेड 2’, ‘छावा’ के बाद बन सकती है दूसरी ब्लॉकबस्टर

Raid 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है ‘रेड 2’, ‘छावा’ के बाद बन सकती है दूसरी ब्लॉकबस्टर

News Portal Development Companies In India
Raid 2 Box Office

Raid 2 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ की सिक्वल ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अजय और रितेश देशमुख के बीच हुई डायलॉग बाजी और सिंघम की आंखों से निकलती चिंगारी फिल्म प्रेमियों को बेहद पसंद आ रही है। ‘रेड 2’ की अद्भुत कहानी लोगों को थियेटर्स तक खींचने में कामयाब हो रही है। इसके चलते फिल्म का कलेक्शन ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें- Raid 2 OTT Release: OTT पर कब और कहां देखने को मिलेगी ‘रेड 2’, यहां जानें

बेहरतीन रही ओपनिंग

Raid 2 Box Office

‘रेड 2’ के साथ ही साउथ की दो बड़ी फिल्में ‘रेट्रो’ और ‘हिट द थर्ड केस’ भी रिलीज हुई थी, जिन्होंने बंपर ओपनिंग की, लेकिन इन फिल्मों का ‘रेड 2’ की ओपनिंग पर कोई असर नहीं पड़ा। दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। आइए जानते हैं दो दिन में फिल्म ने कितनी कमाई की और कितने रिकॉर्ड तोड़े।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

कई फिल्मों को पछाड़ा

तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट से फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन से जुड़े ऑफिशियल आंकड़े पोस्ट किए हैं, जिसके अनुसार ‘रेड 2’ अजय की पिछली बड़ी रिलीज फ़िल्में तानाजी (15.10 करोड़), दृश्यम (15.38 करोड़) और शैतान (15.21 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ते हुए 19.71 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। सैकनिल्क द्वारा शेयर किये गये शाम 4:10 बजे तक आंकड़ों पर नजर डालें, तो फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 2.61 करोड़ रुपये और कुल कमाई 22.32 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, ये आज के अंतिम आंकड़े नहीं हैं। अभी इनमें बदलाव होगा।

40 करोड़ में बनी थी फिल्म

Raid 2 Box Office

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने पहले दिन दुनियाभर में 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अगर आज का अब तक का कलेक्शन जोड़ दें तो यह 28.36 करोड़ रुपये पहुंच जाता है। ‘बॉलीवुडशादिज’ के अनुसार, फिल्म ‘रेड 2’ का टोटल बजट 40 करोड़ था। ऐसे में कमाई पर नजर डाले तो ये फिल्म अपनी लागत बजट का करीब 80 फीसदी वसूल कर चुकी है। फिल्म की दो दिन की कमाई को देखा कर कहा जा सकता है कि, अजय देवगन ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

शानदार है कलाकारों का अभिनय

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनायक के किरदार ने नजर आ रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने उनके अभिनय की खूब सराहना की है। अजय देवगन के अलावा सभी कलाकारों ने अपनेअपने रोल को 100 परसेंट दिया है। फिल्म में  सौरभ शुक्ला, अमिता स्याल से लेकर रितेश देशमुख तक की एक्टिंग काबिलेतारीफ है।

 

इसे भी पढ़ें- ‘Raid 2’ Advance Booking: ‘रेड 2’ या ‘केसरी 2’ एडवांस बुकिंग में कौन है सबसे आगे

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?