Home » मनोरंजन » Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को KRK ने बताया बकवास, कहा…

Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को KRK ने बताया बकवास, कहा…

News Portal Development Companies In India
Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par Trailer:  मिस्टर परफेक्निस्ट के नाम जाने जाने वाले एक्टर  आमिर खान फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। लोगों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। आगामी 20 जून को उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म समीक्षक केआरके ने इसका रिव्यू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें- Aamir Khan Relationship: आमिर खान को तीसरी बार हुआ प्यार, बताया- ‘ महीने से साथ हूं मैं और गौरी’ 

हर मुद्दे पर रखते हैं राय

Sitaare Zameen Par

केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर के मुद्दे पर  बेधड़क हो कर अपनी राय रखते हैं, जिसके चलते वह अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। अब जहां ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं केआरके ने इसे खराब बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने आमिर खान को भी कुछ कह दिया है। केआरके ने ‘सितारे जमीन पर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘सितारे जमीन पर’ का सबसे टॉप क्लास बकवास, सस्ता और सड़ा हुआ ट्रेलर रिलीज हो गया है। उन्होंने आगे लिखा- मैंने बहुत पहले ही बोला था कि टिंगू पागल हो गया है।’

‘जाट’ को भी बताया था फ्लॉप 

Sitaare Zameen Par

केआरके की पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये फिल्म आपके करियर से अभी भी अच्छी है। आप बेरोजगार हैं और दूसरों की सफलता से जलते हैं। केआरके हर फिल्म के बारे में भविष्यवाणी जरूर करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पोस्ट किया था कि सनी देओल की  फिल्म ‘जाट’ फ्लॉप साबित होगी, लेकिन उनकी बातें हमेशा उलटी ही निकलती हैं। ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और शानदार कलेक्शन कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें- Aamir Khan in Love: 59 साल के आमिर खान को फिर हुआ प्यार, यहां जानें कौन है वह मिस्ट्री वूमेन

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?