Home » मनोरंजन » Kesari Veer Advance Booking: कल रिलीज होगी ‘केसरी वीर’, इन फिल्मों से होगा टकराव, कितना कमा पाएगी पहले दिन?

Kesari Veer Advance Booking: कल रिलीज होगी ‘केसरी वीर’, इन फिल्मों से होगा टकराव, कितना कमा पाएगी पहले दिन?

News Portal Development Companies In India
Kesari Veer Advance Booking:

Kesari Veer Advance Booking: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली अभिनीत फिल्म ‘केसरी वीर’ 23 मई को सिनेमाहॉल में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस पीरियड ड्रामा का टकराव कई फिल्मों से होने वाला है क्योंकि इस समय कई बड़ी फ़िल्में थियेटर्स में धमाल मचा रही हैं। वहीं राज कुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ़ और तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकपी’ भी इसी डेट को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ‘केसरी वीर’ की ओपनिंग कैसी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- 10 Films Based On True Stories: रूह कंपा देंगी सच्ची घटनाओं पर आधारित ये 10 फ़िल्में, OTT पर भी हैं उपलब्ध

पीरियड ड्रामा है ‘केसरी वीर’

Kesari Veer Advance Booking:

सुनील शेट्टी की फिल्म ‘केसरी वीर’ के रिलीज होने में अब चंद घंटे ही बचे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म की ओपनिंग धीमी रहने वाली है। दरअसल, फिल्म की एडवांस बुकिंग सिर्फ कुछ मल्टीप्लेक्स चेन और सिंगल स्क्रीन पर ही उपलब्ध है। साथ ही इसे बहुत कम सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, जिसका असर इसकी कमाई पर जरूर पड़ेगा। बता दें कि, ये फिल्म उन दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिन्हें पीरियड ड्रामा फिल्में देखना पसंद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panorama Studios (@panorama_studios)

‘भूल चूक माफ’ से मिलेगी टक्कर 

ये भी संभावना है कि, ये फिल्म राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ से भी कम कमाई करेगी क्योंकि ‘भूल चूक माफ’ ने अब तक नेशनल चेन में 10000 से ज्यादा के टिकटों की एडवांस बिक्री कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि,  ये फिल्म ओपनिंग डे पर ही 3 से 4 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है। हालांकि ‘केसरी वीर’ को तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की  ‘कंपकंपी’ से बेहतर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

16 को ही होने वाली थी रिलीज

Kesari Veer Advance Booking:

बता दें कि ‘केसरी वीर’ को न केवल ‘कंपकपी’ और ‘भूल चूक माफ़’ जैसी फ़िल्मों से टक्कर मिलेगी बल्कि उन फ़िल्मों से भी टक्कर मिलेगी, जो पहले से ही बॉक्स ऑफ़िस पर गदर मचा रही हैं। जैसे कि अजय देवगन की फिल्म  ‘रेड 2’, टॉम क्रूज़ की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ और ‘फ़ाइनल डेस्टिनेशन 6’। ‘केसरी वीर’ पहले 16 मई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई। अब ये 23 मई को रिलीज़ होने जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को KRK ने बताया बकवास, कहा…

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?